भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

एटीएम में कार्ड फंसा, मदद के बहाने खाते से उड़ाए ~1 लाख



5.7 मिमी बारिश से मिली राहत, दिन का पारा 1.5 डिसे लुढ़का जमशेदपुर | गुरुवार को शहर में बादलों की आवाजाही के बीच हल्की बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), रांची केंद्र की ओर से जारी संध्या मौसम बुलेटिन के अनुसार, शाम 5:30 बजे तक जमशेदपुर में 5.7 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य के बराबर है, लेकिन पिछले 24 घंटे की तुलना में इसमें 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। इससे तापमान में और गिरावट आने तथा उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिलने के आसार हैं। बदला मौसम का मिजाज जमशेदपुर | गोविंदपुर थाना क्षेत्र के छोटा गोविंदपुर निवासी वीरेंद्र कुमार उपाध्याय साइबर ठगी का शिकार हो गए। एटीएम मशीन में कार्ड फंसने के बाद मदद के बहाने साइबर अपराधियों ने उनके खाते से कई ट्रांजेक्शन के जरिए एक लाख रुपये निकाल लिए। घटना 26 जून की है। वीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि वह एसबीआई के एटीएम से पहले नौ हजार रुपये निकाल चुके थे, लेकिन बाद में उनका कार्ड मशीन में फंस गया। एटीएम में लिखे टोल-फ्री नंबर पर संपर्क करने पर उन्हें घर जाने और कार्ड निकालकर सूचना देने का भरोसा दिया गया। रात में खाते से निकासी का संदेश मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। बैंक स्टेटमेंट की जांच में कई ट्रांजेक्शन के जरिए एक लाख रुपए निकाले जाने का पता चला। मामले में पटना निवासी मोहम्मद फैसल समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top