![]()
पद्मश्री व पद्मभूषण डॉ. सुरेश आडवाणी करेंगे ऑर्किड समागति कैंसर सेंटर का उद्घाटन
.
रांची | देश के प्रख्यात कैंसर विशेषज्ञ पद्मश्री एवं पद्मभूषण डॉ. सुरेश आडवाणी 5 जुलाई को रांची स्थित ऑर्किड समागति कैंसर सेंटर का भव्य उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर संस्थान के चिकित्सकगण, प्रबंधन टीम एवं अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन समारोह के दौरान डॉ. आडवाणी कैंसर उपचार में समर्पित डे-केयर सेंटरों की आवश्यकता एवं महत्व पर अपने विचार साझा करेंगे। ऑर्किड समागति कैंसर सेंटर जैसे समर्पित संस्थान कैंसर मरीजों के लिए राहत और भरोसे का केंद्र बनेंगे। ऑर्किड समागति कैंसर सेंटर में झारखंड के प्रसिद्ध ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. सतीश शर्मा (विभागाध्यक्ष, मेडिकल ऑन्कोलॉजी) व डॉ. अजय कुमार (कंसल्टेंट ऑन्कोलॉजिस्ट) सहित अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कैंसर उपचार की सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
रांची| रांचीवासियों के लिए गर्व और उत्साह का अवसर लेकर बिग शॉप, रांची ने पहली जेपीएल टी-20 की विजेता टीम छोटानागपुर रॉयल्स की विजयी ट्रॉफी को अपने स्टोर में प्रदर्शित किया है। गौरतलब है कि छोटानागपुर रॉयल्स, बिग शॉप रांची की स्वामित्व वाली टीम है, जिसने अपने शानदार प्रदर्शन से पहला जेपीएल टी-20 खिताब अपने नाम किया। बिग शॉप रांची सभी खेल प्रेमियों, ग्राहकों एवं शहरवासियों को इस ऐतिहासिक ट्रॉफी को करीब से देखने, उसके साथ सेल्फी लेने और इस गौरवपूर्ण पल का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करता है। ट्रॉफी के साथ सेल्फी लेकर उसे सोशल मीडिया पर Big Shop Ranchi एवं Chotanagpur Royals को टैग करने वाले प्रतिभागियों को ₹1,000 के फ्री शॉपिंग वाउचर जीतने का अवसर मिलेगा।