भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सरायकेला के आसंगी चेक डैम में दो किशोर डूबे:नहाने के दौरान गहरे...




सरायकेला के आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित आसंगी चेक डैम में शनिवार को एक हादसा हो गया। डैम में नहाने गए दो किशोर गहरे पानी में डूब गए। सूचना मिलते ही आरआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया। काफी देर तक चले खोज अभियान के बाद एक किशोर का शव बरामद कर लिया गया। उसकी पहचान आदित्यपुर एस-टाइप निवासी लव कुमार के रूप में हुई है। दूसरा लापता किशोर उत्सव कुमार (15) बताया जा रहा है, जो आदित्यपुर के कल्पनापुरी का रहने वाला है। गोताखोरों और पुलिस की टीम उसकी तलाश में लगातार जुटी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही दोनों किशोरों के परिजन आसंगी चेक डैम पहुंच गए। परिजनों ने सवाल उठाया कि दोनों बच्चे इतनी दूर आसंगी चेक डैम तक कैसे पहुंचे। हादसे के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर जमा हो गए, जिन्हें पुलिस ने नियंत्रित किया। आरआईटी थाना पुलिस ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य प्राथमिकता है। रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद पूरे मामले की विस्तृत जांच की जाएगी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों किशोर नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए, जिससे यह हादसा हुआ।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top