Last Updated:
Ranchi Popular Tailoring Market: रांची में एक टेलरिंग मार्केट है जहां लोग शेरवानी और सूट सिलवाने के लिए लाइन लगाते हैं. यहां कई सारी ऐसी दुकानें हैं जहां अपने कपड़ों की स्टिचिंग और फिटिंग के लिए लोग 20-25 दिन इंतजार करते हैं. फैब्रिक खरीदने का ऑप्शन भी यहां मिलता है.
रांची में टेलरिंग की एक ऐसी मार्केट है जहां पर अपने कपड़े सिलाने के लिए लोग लाइन लगाते हैं. शेरवानी से लेकर शादी में पहनने के लिए सूट तक सब यहीं से सिलवाते हैं. खास बात यह है कि यहां पर अगर आप अपने कपड़े देते हैं तो आपको एक महीने का लंबा इंतजार करना पड़ेगा.
भीड़ इतनी होती है कि इससे पहले आपका काम नहीं होना है. यहां पर टेलर वाली गली है, जहां एक साथ कम से कम आपको 30 से 40 दुकानें देखने को मिलेंगी. यह गली आपको मेन रोड पर दिख जाएगी. यहां पर खासतौर पर लड़के अपनी शेरवानी सिलवाने के लिए आते हैं या फिर शादी में पहनने के लिए खास तरह का सूट या कोट सिलाना है, तो यहां का रुख करते हैं.
यहां पर आपको फैब्रिक भी मिल जाएगा. अगर आपको बाजार में कुछ समझ में नहीं आ रहा है तो आप यहां आ सकते हैं. न्यूयॉर्क टेलर दुकान के संचालक अमित बताते हैं, हमारे पास कई तरह के फैब्रिक मिल जाएंगे. खासतौर पर शेरवानी और सूट को ध्यान में रखते हुए ब्रांडेड फैब्रिक हम लोग रखते हैं और कई सारे डिजाइन हम खुद देते हैं. इसके साथ ही फिटिंग ऐसी कि लगेगा फुर्सत में केवल आपके ही लिए सिला गया है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इसी दुकान के बगल में टोक्यो टेलर के संचालक मोहम्मद इमरान बताते हैं, हमारी सबसे बड़ी यूएसपी हमारी फिटिंग है. क्योंकि, चाहे आप जितनी भी अच्छे शेरवानी पहन लें या कुर्ता पहन लें, अगर फिटिंग अच्छी नहीं रहेगी तो सब बेकार हो जाएगा. स्टिचिंग और फिटिंग इन्हीं दो चीजों के लिए लोग हमारे पास चले आते हैं. यहां पर आप कपड़े देंगे तो कम से कम आपको 25 दिन तो इंतजार करना पड़ेगा.
वहीं, दीपक टेलर के संचालक दीपक बताते हैं कि अगर आप यहां सिलाई या फिटिंग के लिए आ रहे हैं, तो कम से कम 20-25 दिन पहले आना बेहतर रहेगा. इससे पहले डिलीवरी मिलना मुश्किल होता है. इसकी वजह यह है कि हर कपड़े पर काफी मेहनत और बारीकी से काम किया जाता है. यहां जल्दबाजी में कोई काम नहीं होता. अगर आप यहां शेरवानी सिलवाते हैं, तो इसकी सिलाई 3000 से 4000 रुपये तक पड़ती है. लेकिन एक बार जब आप इसे पहनेंगे, तो आपको लगेगा कि इसकी कीमत पूरी तरह जायज है.