भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पलामू पुलिस ने खेती कर गांजा बेचने वाले को पकड़ा:ऑपरेशन प्रहार में...




पलामू पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर लगभग 21 किलो 91 ग्राम गांजा जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने शनिवार को बताया कि यह कार्रवाई पाटन और शहर थाना क्षेत्रों में की गई। पाटन थाना क्षेत्र के आरेदाना टोला बरवाडीह में एसडीपीओ राजेश यादव के नेतृत्व में एक टीम ने अशोक राम के घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान एक बक्से से पांच प्लास्टिक की बोरियों में रखा लगभग 21 किलो कच्चा गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से 10,560 रुपये नकद भी जब्त किए। पूछताछ में आरोपी अशोक राम ने स्वीकार किया कि वह स्वयं गांजा की खेती करता था, उसे सुखाता था और फिर बेचता था। पुलिस ने अशोक राम को गिरफ्तार कर पाटन थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दूसरी कार्रवाई शहर थाना क्षेत्र के कुंड मोहल्ला स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर के पास एक किराना दुकान में की गई। छापेमारी के दौरान दुकान के ड्रॉअर से 91 ग्राम अवैध गांजा और गांजा की पुड़िया बनाने में इस्तेमाल होने वाले चार बंडल प्लास्टिक रैपर बरामद हुए। पुलिस ने दुकान संचालक नेसार अंसारी को भी एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का लक्ष्य जुलाई में नशे के कारोबार से जुड़े 100 तस्करों को गिरफ्तार करना है। पुलिस उन सभी स्थानों को चिन्हित कर रही है, जहां गांजा और हेरोइन जैसे मादक पदार्थ बेचे जाते हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top