भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सुनते हो न विनोद… PM मोदी ने ‘पंचायत’ के डायलॉग से लूट...


होमताजा खबरदेश

सुनते हो न विनोद… PM मोदी ने गुजरात में ‘पंचायत’ के डायलॉग से लूट ली महफिल

Last Updated:

पीएम मोदी के भाषण अक्सर राजनीतिक संदेशों के साथ-साथ अपने अनोखे अंदाज और जनभाषा के इस्तेमाल के लिए भी चर्चा में रहते हैं. गुजरात के साणंद में सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट के उद्घाटन के दौरान भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. तकनीक, निवेश और भारत के भविष्य पर गंभीर चर्चा के बीच पीएम मोदी ने अचानक बॉलीवुड के चर्चित संवाद ‘सुन रहे हो न, विनोद’ का जिक्र किया. बस फिर क्या था, पूरा सभागार तालियों और ठहाकों से गूंज उठा.

ख़बरें फटाफट

सुनते हो न विनोद... PM मोदी ने गुजरात में 'पंचायत' के डायलॉग से लूट ली महफिलZoom

पीएम मोदी ने साणंद में सेमीकंडक्टर चिप प्लांट का उद्घाटन किया.

साणंद (गुजरात). प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को यहां अपने संबोधन में लोकप्रिय संवाद ‘सुन रहे हो न, विनोद’ का इस्तेमाल किया, जिससे वहां मौजूद लोगों ने तुरंत तालियां बजाईं और ठहाके लगाए. पीएम मोदी ने साणंद में ‘सीजी सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट’ सुविधा का उद्घाटन किया. इस मौके पर ‘सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस’ के चेयरमैन वेल्लायन सुबैया ने अपने संबोधन में गुजराती की दो कहावतों का भी इस्तेमाल किया.

सुबैया ने कहा, “सरकार का विकास का नजरिया बिल्कुल स्पष्ट है. अब उद्योग जगत की जिम्मेदारी है कि वह उसी दिशा में आगे बढ़े. ‘निशान चूक माफ, पण नहीं माफ नीचू निशान’ (ऊंचे लक्ष्य को हासिल न कर पाना माफ किया जा सकता है, लेकिन छोटा लक्ष्य तय करना माफ नहीं किया जा सकता). महोदय, हम निश्चित रूप से अपने लक्ष्य छोटे नहीं रखना चाहते.”

उन्होंने कहा, “सेमीकंडक्टर चिप की हमारी पहली खेप जापान स्थित हमारे साझेदारों के पास भेजी जा रही है. इसके साथ ही भारत वैश्विक सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला का हिस्सा बन गया है. गुजरात में एक कहावत है, ‘काम बोले छे’ (काम स्वयं बोलता है). आज हमारी पहली खेप शब्दों से कहीं अधिक प्रभावी ढंग से अपनी कहानी बयां कर रही है.”

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने गुजराती की इन दोनों कहावतों का उल्लेख किया. प्रधानमंत्री ने कहा, “सुबैया जी ने गुजराती की एक कहावत कही – ‘निशान चूक माफ, पण नहीं माफ नीचू निशान’. मैं कभी छोटे लक्ष्य नहीं रखता, न ही छोटी सोच रखता हूं. यदि मुझे कोई प्रतिमा बनानी हो, तो मैं उसे दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा बनाऊंगा.” प्रधानमंत्री का यह बयान स्पष्ट रूप से सरदार वल्लभभाई पटेल की ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के संदर्भ में था.

पीएम मोदी ने कहा, “और सुबैया जी ने ‘काम बोले छे’ भी कहा… ‘सुन रहे हो न, विनोद’… काम बोलता है.” यह सुनते ही सभा में मौजूद लोग और मंच पर उपस्थित अन्य लोग ठहाके लगाने लगे. पीएम मोदी ने स्वदेशी सेमीकंडक्टर उद्योग की स्थापना के लिए उनकी सरकार द्वारा किए गए कार्यों को रेखांकित किया. वेब शो का लोकप्रिय संवाद ‘देख रहे हो न, विनोद’ या ‘सुन रहे हो न, विनोद’ ऑनलाइन सामग्री निर्माता द्वारा बार-बार इस्तेमाल किया जाता रहा है, जिसके चलते यह एक लोकप्रिय मीम बन गया है.

About the Author

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top