भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जमीन विवाद पर दो पक्ष तीर-धनुष लेकर भिड़े:गिरिडीह में पुलिस ने संभाली...




गिरिडीह के तिसरी थाना क्षेत्र अंतर्गत भुराई गांव में रविवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। लगभग 2 एकड़ 24 डिसमिल जमीन को लेकर यह विवाद पिछले तीन वर्षों से चला आ रहा है। यह जमीन खाता संख्या 34, प्लॉट संख्या 605 के अंतर्गत आती है, जिस पर मंझलू मांझी के वंशजों और इनुस मियां समेत अन्य लोगों के बीच दावा किया जा रहा है। मामला फिलहाल अनुमंडल न्यायालय में विचाराधीन है, बावजूद इसके दोनों पक्ष जमीन पर कब्जे को लेकर सक्रिय हो गए। ट्रेंच काटने पर भड़का विवाद रविवार को विवाद उस समय गहरा गया, जब इनुस मियां के पक्ष के लोगों ने जमीन पर ट्रेंच काटना शुरू कर दिया और वहां ईंट गिराने लगे। इसकी सूचना मिलते ही मंझलू मांझी के पक्ष से कठकोको गांव के दर्जनों महिला, पुरुष और बच्चे पारंपरिक तीर-धनुष और मांदर के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने जमीन पर खूंटा-खंभी गाड़कर अपना दावा जताना शुरू कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी, धक्का-मुक्की और हल्की झड़प भी हुई, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई और किसी बड़े विवाद की आशंका बढ़ गई। पुलिस की तत्परता से टली बड़ी घटना घटना की सूचना मिलते ही तिसरी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया और किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोक दिया। पुलिस ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि न्यायालय के निर्णय आने तक यथास्थिति बनाए रखें और कोई भी पक्ष विवादित जमीन पर किसी प्रकार का निर्माण या गतिविधि न करे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। न्यायालय के फैसले का इंतजार इनुस मियां के पक्ष का कहना है कि संबंधित जमीन उनकी है। मामला न्यायालय में लंबित है। उनका दावा है कि वे जमीन पर ट्रेंच काट रहे थे, लेकिन प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद कार्य रोक दिया गया। वहीं, मंझलू मांझी के पक्ष से रामजीत मुर्मू ने कहा कि यह जमीन उनके पूर्वजों की है। लंबे समय से न्यायालय में मामला लंबित रहने के कारण विवाद बढ़ रहा है। दोनों पक्षों ने अपने-अपने दावे को सही बताते हुए न्यायालय के फैसले का इंतजार करने की बात कही है। पुलिस ने भी सभी से संयम बरतने की अपील की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top