गिरिडीह | मुफ्फसिल थाना सभागार में शनिवार को थाना दिवस मना। नेतृत्व थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने किया। कब्रिस्ता विवाद को लेकर अलगुंदा पंचायत के घौंसा सिंघा से दोनों पक्षों के 15 से अधिक लोग पहुंचे। मुख्य अतिथि सदर सीओ जितेंद्र प्रसाद रहे। घौंसा सिंघा में कब्रिस्तान की जमीन को लेकर दोनों पक्षों में पिछले 12 साल से विवाद चल रहा था। सीओ ने दोनों पक्ष के लोगों से करीब तीन घंटे तक बातचीत की। सीओ के मुताबिक घौंसा सिंघा में कब्रिस्तान की जमीन रैयती नहीं है। कब्रिस्तान के सामने दूसरे पक्ष का तालाब और रैयती जमीन है। एक पक्ष के लोग रैयती जमीन पर कब्रिस्तान बनाना चाहते थे। इससे गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव की आशंका बन रही थी। थाना प्रभारी ने थाना दिवस पर दोनों पक्षों को बुलाया। दोनों समुदाय के लोग कब्रिस्तान की जमीन की मापी के लिए तैयार हो गए। 6 जुलाई को कब्रिस्तान की जमीन की मापी होगी। कब्रिस्तान के लिए एक एकड़ जमीन जरूरी है। मौके पर महजीद अंसारी, जगदिश कुमार वर्मा, नंदलाल प्रसाद वर्मा, जीतन प्रसाद महतो, सलीम अंसारी, सफीक अंसारी, संतोष प्रसाद वर्मा, राज किशोर वर्मा समेत कई लोग मौजूद थे ।
Source link