सरायकेला| आरआईटी थाना क्षेत्र से पिछले तीन दिनों से एक नाबालिग लडकी लापता, परिजनों ने थानेदार से लगाई गुहार गम्हरिया आरआईटी थाना क्षेत्र से पिछले तीन दिनों से एक 15 वर्षीय नाबालिग लडकी लापता है। सगे संबंधी समेत अन्य जगह खोजबीन करने के बाद भी उसका पता नहीं चलने से उसके परिजन चिंतित हैं। उन्होंने वहीं के एक युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगा थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लडकी की सकुशल बरामदगी और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Source link