भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गुलेल से शुरू हुआ सपना, अब देश के लिए चलाएगी तीर! जोबनेर...


Last Updated:

Success Story: राजस्थान के जोबनेर की बेटी खुशी ने अपनी मेहनत, लगन और अटूट हौसले के दम पर सफलता की ऐसी कहानी लिखी है, जो हर युवा के लिए प्रेरणा बन गई है. बचपन में गुलेल से निशाना लगाने का शौक रखने वाली खुशी ने इसी रुचि को तीरंदाजी में बदला और लगातार अभ्यास से अपनी प्रतिभा को निखारा. सीमित संसाधनों के बावजूद उसने कभी हार नहीं मानी और अब अपनी शानदार उपलब्धि के दम पर भारतीय टीम की जर्सी पहनकर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका हासिल किया है. खुशी की यह उपलब्धि केवल उनके परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे राजस्थान के लिए गर्व का विषय है. उनकी सफलता इस बात का प्रमाण है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो छोटे शहरों से निकले सपने भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान बना सकते हैं.

बेटियां मौका मिलने पर इतिहास भी लिखती हैं और नई मिसाल भी कायम करती हैं. जयपुर जिले के छोटे से कस्बे जोबनेर की बेटी खुशी कुमावत ने इसी बात को सच साबित कर दिखाया है. खुशी ने साधारण परिवार से निकलकर भारतीय तीरंदाजी टीम में जगह बनाई है. यह सफर उसके लिए आसान सफर नहीं था, लेकिन खुशी ने हर चुनौती को अपनी मेहनत और जुनून से पीछे छोड़ दिया. खुशी की सफलता केवल एक खिलाड़ी की उपलब्धि नहीं है, बल्कि उन हजारों बेटियों के लिए प्रेरणा है जो बड़े सपने तो देखती हैं, लेकिन संसाधनों की कमी उन्हें रोकने की कोशिश करती है.

खुशी कुमावत जयपुर ग्रामीण क्षेत्र की पहली लड़की है जिसने भारतीय तीरंदाजी टीम में जगह बनाई है. जिस मुकाम तक पहुंचने का सपना कई खिलाड़ी वर्षों तक देखते हैं, वहां खुशी ने अपने लगातार अभ्यास, अनुशासन और आत्मविश्वास के दम पर जगह बनाई. उनकी इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी बड़े शहर या महंगे संसाधनों की मोहताज नहीं होती. अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो छोटी जगह से निकलकर भी अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचा जा सकता है.

भारतीय तीरंदाजी संघ की ओर से भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई), सोनीपत में आयोजित चयन ट्रायल में देशभर के बेहतरीन तीरंदाजों के बीच जगह बनाना आसान नहीं था. हर खिलाड़ी का लक्ष्य भारतीय टीम में चयन था, लेकिन खुशी ने दबाव के बीच शानदार प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं का भरोसा जीत लिया. खुशी ने बताया कि उन्हें यह सफलता एक दिन में नहीं मिली, बल्कि इसके पीछे सालों की कड़ी मेहनत है. यही मेहनत अब उन्हें देश की जर्सी पहनने का अवसर दिला रही है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

राजस्थान तीरंदाजी एसोसिएशन के सचिव सुरेंद्र सिंह गुर्जर के अनुसार इस बार प्रदेश के पांच तीरंदाजों का भारतीय टीम में चयन हुआ है. इनमें जोबनेर के वार्ड नंबर-1 निवासी सांवर मल कुमावत की पुत्री खुशी कुमावत का नाम सबसे ऊपर है. उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर राष्ट्रीय टीम तक पहुंचना इस बात का प्रमाण है कि अगर प्रतिभा को सही मार्गदर्शन और मेहनत का साथ मिले तो सफलता की राह खुद बन जाती है.

भारतीय टीम में चयन के साथ ही खुशी के सामने अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करने की बड़ी जिम्मेदारी है. वह एशियाई युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप (दुबई), कोरिया आमंत्रण तीरंदाजी प्रतियोगिता और एशिया कप तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में चीन तथा इराक में भारत की ओर से खेलती नजर आएंगी. यह उनके करियर का सबसे अहम पड़ाव माना जा रहा है. अब राजस्थान ही नहीं, बल्कि पूरे देश की निगाहें उनके प्रदर्शन पर होंगी और सभी को उनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी.

खुशी की कहानी सिर्फ खेल में सफलता की नहीं है, बल्कि यह समाज की उस सोच को भी बदलने वाली कहानी है जिसमें बेटियों के सपनों को अक्सर सीमित कर दिया जाता है. उन्होंने अपनी मेहनत से यह साबित किया है कि बेटियों को अवसर और विश्वास मिले तो वे राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन कर सकती हैं. खुशी ने राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर तीरंदाजी में अब तक दर्जनों में मेडल जीते हैं.

खुशी ने बताया कि वे अपने सपने के लिए दिन रात मेहनत करती है. वे पढ़ाई से ज्यादा खेल को अहमिनित देती है. पिता सांवर मल कुमावत ने बताया उसने कभी तीरंदाजी की प्रैक्टिस नहीं छोड़ी. उसने घर पर भी प्रैक्टिस करने की जगह भी बना रखी है. तीर कमान के अलावा वह गुलेल से पेड़ो से फलो पर निशाना लगाकर प्रैक्टिस करती है. इसी मेहनत में आज उसे भारतीय तीरंदाजी टीम का हिस्सा बनाया है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top