![]()
झारखंड में अगले पांच दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 25 अगस्त तक आसमान में बादल छाए रहने के साथ राज्य के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश या मेघगर्जन की प्रबल संभावना है। 23 अगस्त को उत्तर-पश्चिमी झारखंड के पलामू, गढ़वा और चतरा तथा दक्षिण-पश्चिमी हिस्से के गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में कहीं-कहीं भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है। 24 और 25 अगस्त को भी राज्य में कहीं-कहीं गर्जन, वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। 22 अगस्त को भी मौसम में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। अगले दो दिनों में 3 डिग्री बढ़ेगा पारा मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। 26 और 27 अगस्त को भी आसमान में बादल छाए रहने तथा राज्य के अनेक स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश या मेघगर्जन की प्रबल संभावना है। इसके बाद के दो दिनों के पूर्वानुमान में भी मौसम में इसी तरह की स्थिति रहने के संकेत हैं। मौसम चेतावनी के अनुसार आज राज्य में कहीं-कहीं गर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं का असर रह सकता है। 23 अगस्त को भारी बारिश वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता की जरूरत होगी। 26 और 27 अगस्त के लिए फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। जमशेदपुर सबसे गर्म, रांची में 27.1 डिग्री तापमान आइएमडी की रिपोर्ट के अनुसार जमशेदपुर में अधिकतम तापमान बीते 24 घंटे में 33.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। सरायकेला में 34.5, पाकुड़ में 34, डालटनगंज और बोकारो-थर्मल में 32.1, चाईबासा में 30.8, रांची में 27.1 और लातेहार में 27.9 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। बहारागोड़ा में अधिकतम 35.2 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान रांची में 22.6, जमशेदपुर में 25.8, डालटनगंज में 25.6, बोकारो-थर्मल में 25.5, चाईबासा में 23.6, खूंटी में 24.5, लातेहार में 21.5, सरायकेला में 25.4, पाकुड़ में 28, लातेहार में 21.5 और बहारागोड़ा में 26.6 डिग्री रहा। कई जगहों पर हुई हल्की बारिश पिछले 24 घंटे में जमशेदपुर व बोकारो-थर्मल में 0.4, चाईबासा में 10, लातेहार में 0.5 और लातेहार में 0.5 मिमी बारिश हुई। एक जून से अब तक रांची में 864.6, जमशेदपुर में 672.7, डालटनगंज में 639.4, बोकारो-थर्मल में 531.8 और चाईबासा में 931.7 मिमी बारिश दर्ज हुई है। पिछले 24 घंटे में ह्यूमेडिटी रांची में 95, जमशेदपुर में 92, डालटनगंज में 98, बोकारो-थर्मल में 87 और चाईबासा में 84 प्रतिशत रही।
Source link