भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Schools Closed Today on 22 August 2026: 22 अगस्त को बच्चों की...


नई दिल्ली (Schools Closed Today). देशभर में मौसम के बदलते मिजाज, धार्मिक आयोजनों और सुरक्षा स्थितियों के चलते कई राज्यों में स्कूली बच्चों का रूटीन प्रभावित हुआ है. उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में झमाझम बारिश का अलर्ट है. स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक आदेशों के तहत कई जिलों में स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं. ऐसे में पेरेंट्स और बच्चों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या उनके इलाके में भी 22 से 24 अगस्त के बीच स्कूल बंद रहेंगे?

स्कूलों की छुट्टियों का फैसला स्थानीय जिला प्रशासन और राज्य सरकारों के हाथ में होता है. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जैसे शहरों में कांवड़ यात्रा के भारी दबाव के कारण शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का फैसला लिया गया है. वहीं मणिपुर में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के हवाले से 22 अगस्त तक स्कूल-कॉलेज में छुट्टी घोषित की गई है.. इसके साथ ही मौसम विभाग की तरफ से जारी भारी बारिश की चेतावनियों के बीच कई जिलों में सतर्कता बरती जा रही है.

22 अगस्त को कहां-कहां स्कूल बंद हैं?

22 अगस्त 2026 (शनिवार) को यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और मणिपुर के कई जिलों में स्कूल बंद हैं. हर जगह स्कूल की छुट्टी का कारण अलग है. स्कूली स्टूडेंट्स को छुट्टी का स्टेटस पता करके स्कूल जाने की सलाह दी जाती है.

मुरादाबाद में कांवड़ यात्रा के चलते छुट्टी

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में सावन के आखिरी शनिवार और सोमवार को जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. जिलाधिकारी के निर्देशानुसार, 22 अगस्त (शनिवार) और 24 अगस्त (सोमवार) को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों के साथ-साथ उच्च शिक्षण, तकनीकी और मेडिकल संस्थान बंद रहेंगे. कांवड़ियों के भारी आवागमन और प्रमुख मंदिरों में जल चढ़ाने के दौरान शहर में ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाता है. बच्चों की सुरक्षा और सड़कों पर जाम की स्थिति से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है.

मणिपुर में 22 अगस्त तक बंद हैं संस्थान

पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा स्थितियों को ध्यान में रखते हुए 20 से 22 अगस्त तक सभी स्कूल और कॉलेजों को बंद रखा गया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) राज्य की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है. मणिपुर के कई जिलों में जारी खींचतान और डेमोग्राफिक मुद्दों के कारण प्रशासनिक कार्यों में भी रुकावट आई है. सुरक्षा बलों को अलर्ट पर रखा गया है और हाईवे पर आवाजाही को कंट्रोल करने की पूरी कोशिश की जा रही है.

मौसम विभाग का अलर्ट: भारी बारिश के बीच क्या बंद रहेंगे स्कूल?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में बादलों के गरजने के साथ मूसलाधार बारिश का अनुमान जताया गया है. वहीं बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर तेज बारिश होने की संभावना है. नोएडा और आस-पास के इलाकों में आज सुबह से रिमझिम फुहार हो रही है.

इस बात का ध्यान रखें पेरेंट्स

मौसम विभाग की तरफ से जारी चेतावनी का मतलब पूरे देश में एक साथ स्कूल बंद होना नहीं होता. IMD केवल मौसम का पूर्वानुमान साझा करता है. अगर बारिश की वजह से जलभराव या रास्ते बंद होने जैसी स्थिति बनती है तो उस जिले के डीएम अपने स्तर पर छुट्टी का नोटिस जारी करते हैं. इसलिए अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें. केवल अपने बच्चे के स्कूल प्रशासन या स्थानीय जिला शिक्षा अधिकारी की तरफ से जारी ऑफिशियल सूचना पर ही भरोसा करें.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top