नई दिल्ली (Schools not Closed on Sunday, GK Facts). बचपन से ही हम सभी सुनते और देखते आए हैं कि संडे यानी रविवार का मतलब छुट्टी होता है. जैसे ही शनिवार की शाम ढलती है, स्कूली बच्चों के चेहरे पर अलग ही खुशी तैरने लगती है. लेकिन क्या हर स्कूल में रविवार को छुट्टी होती है? जवाब है- नहीं. देश-दुनिया में ऐसे कई संस्थान हैं, जहां रविवार को आम दिनों की तरह क्लास लगती है और बच्चे हंसते-खेलते पढ़ने पहुंचते हैं.
संडे को जाना पड़ता है स्कूल
दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में संडे को स्कूल-कॉलेज और ऑफिस आदि बंद रहते हैं. लेकिन कई जगहों पर संडे को छुट्टी का नियम नहीं है. इसके पीछे कई तरह की वजहें हैं.
मदरसे और इस्लामी शिक्षण संस्थान
भारत के कई राज्यों (जैसे उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल) में संचालित मदरसों और इस्लामी शिक्षण संस्थानों में रविवार को छुट्टी नहीं होती. यहां रविवार को पढ़ाई चलती है. इन संस्थानों में शुक्रवार (जुम्मा) को साप्ताहिक अवकाश रहता है. इसका कारण धार्मिक मान्यताएं हैं, क्योंकि शुक्रवार को सामूहिक नमाज का विशेष महत्व होता है. इसलिए यहां हफ्ते का ऑफ फ्राइडे को ही तय किया जाता है.
गल्फ देशों के इंटरनेशनल स्कूल
खाड़ी देशों (जैसे सऊदी अरब, यूएई, कतर, ओमान) में चलने वाले कई भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय स्कूलों में संडे को वर्किंग डे रखा जाता है. हालांकि, यूएई जैसे देशों ने अब शनिवार और रविवार के वीकेंड को अपना लिया है. कुछ खाड़ी देशों में शुक्रवार और शनिवार को साप्ताहिक छुट्टी होती है. ऐसे में वहां रहने वाले भारतीय बच्चों के स्कूल भी संडे को खुले रहते हैं और पढ़ाई आम दिनों की तरह नियमित रूप से होती है.
रेजिडेंशियल और बोर्डिंग स्कूल
कई बड़े रेजिडेंशियल या गुरुकुल पैटर्न पर चलने वाले बोर्डिंग स्कूलों में रविवार को काम बंद नहीं रहता. हालांकि, यहां औपचारिक क्लास नहीं चलती, लेकिन संडे को एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी, स्पोर्ट्स, टेस्ट या सेल्फ-स्टडी का शेड्यूल होता है. हॉस्टल में रहने वाले बच्चों के लिए रविवार का दिन पर्सनल डेवलपमेंट और कोचिंग के लिए तय किया जाता है, जिससे उनके लिए यह पूरी तरह से ‘फ्री डे’ नहीं होता.
वनस्थली विद्यापीठ में मंगलवार की छुट्टी
मुस्लिम बहुल इलाकों के कुछ विशेष स्कूल
स्पेशल और कोचिंग-इंटीग्रेटेड स्कूल
11वीं और 12वीं के जिन स्कूलों का JEE या NEET की तैयारी कराने वाली कोचिंग्स से टाइअप (Dummy/Integrated Schools) रहता है, वे अक्सर संडे को मॉक टेस्ट, डाउट क्लासेस या वीकली एग्जाम आयोजित करते हैं. इन संस्थानों में संडे को रेगुलर पढ़ाई तो नहीं होती, लेकिन स्टूडेंट्स को टेस्ट देने स्कूल जरूर जाना पड़ता है.