भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

केतार में सड़क हादसे में युवक की जान गई



भास्कर न्यूज | केतार थाना क्षेत्र के ग्राम–पंचायत परती कुशवानी टोला बघौता निवासी मुसाफिर सिंह के 26 वर्षीय पुत्र सतीश सिंह की सड़क दुर्घटना में असामयिक मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम सतीश सिंह अपनी बहन को साथ लेकर उत्तर प्रदेश के रानीडीह छोड़ने गए थे। बहन को सुरक्षित पहुंचाने के बाद वे तुरंत गांव लौट रहे थे। इसी दौरान खरौंधी थाना क्षेत्र अंतर्गत खोखा बालू घाट के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और रात करीब 10 बजे बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सतीश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना शनिवार सुबह परिजनों को मिली। खबर मिलते ही परिवार के लोग घटनास्थल पहुंचे और शव को घर लाया गया। इसके बाद पास के ही सोन नदी तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। सतीश सिंह की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सतीश का जीवन अभी ठीक से शुरू ही हुआ था, विगत वर्ष ही उनका विवाह हुआ था। इस हादसे ने उनके माता-पिता, पत्नी और छोटे बच्चों को गहरा आघात पहुंचाया है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकेगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top