भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

निगम ने 24 नए जगहों पर फिर बेची सड़क, पार्किंग के लिए...




भास्कर एक्सपर्ट आप राजधानी में रहते हैं तो हर एक जगह और समय के लिए सरकार को पैसे चुकाने होंगे। खासकर जब आपके पास दो पहिया या चार पहिया वाहन है तो आप चर्च में जाकर प्रार्थना करते हैं या मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना करते हैं या किसी शॉपिंग कांप्लेक्स या बाजार में खरीददारी करते हैं, सभी जगह पार्किंग चार्ज चुकाना होगा। निगम ने शहर में 24 नए वाहन पड़ाव बनाए हैं। इसमें 13 पड़ावों की बंदोबस्ती भी कर दी गई है, जबकि 11 नए पड़ाव की बंदोबस्ती प्रक्रिया चल रही है। सभी वाहन पड़ावों की बंदोबस्ती हो जाती है तो शहर में ऑन रोड और ऑफ रोड कुल 54 वाहन पड़ाव हो जाएंगे, लेकिन इनमें करीब 40 वाहन पड़ाव सड़क पर ही बना दिए गए हैं। सड़क पर पार्किंग बनाने से सड़क जाम से मुक्ति के बजाय जाम लगने की संभावना है। क्योंकि, सड़क के किनारे वाहन लगने से वाहनों के मूवमेंट में समस्या आएगी। इसके बावजूद निगम के नए-नए स्थान चिह्नित करके उसका टेंडर करने में जुट गए हैं। नगर निगम स्थाई पार्किंग बनाने के बजाय अस्थाई पार्किंग बनाने में जुटा है। नगर निगम ने 11 नए पार्किंग स्थलों की बंदोबस्ती के लिए प्रस्ताव मांगा है। 15 जुलाई को नए स्थलों का टेंडर किया जाएगा। लेकिन इसमें ऐसे-ऐसे स्थल चिह्नित किए गए हैं, जहां लोगों की आस्था जुड़ी है या भीड़ जुटती है। रोज भीड़ होने वाली जगहों को चिह्नित कर पार्किंग बनाई गई है। लोयला ग्राउंड, पुरूलिया रोड
लोयला ग्राउंड में अक्सर प्रार्थना सभा के लिए क्रिश्चियन समुदाय का जुटान होता है। इस क्षेत्र को भी वाहन पड़ाव बना दिया गया है। इसका रिजर्व प्राइस 4.75 लाख रुपए रखा गया है। अब सड़क पर वाहन लगवा कर निगम कमाई करेगा।
सुरेश्वर धाम मंदिर, चुटिया चुटिया स्थित सुरेश्वर धाम मंदिर के पास रोजाना काफी भीड़ होती है। 30 जुलाई से सावन शुरू होगा। यह देखते हुए निगम ने यहां पार्किंग स्थल चिन्हित कर इसका रिजर्व प्राइस 1.59 लाख रुपया रखा गया है। पार्किंग बनने से जाम लगना तय है।
भगवान बिरसा मुंडा समाधि स्थल
डिस्टलरी पुल के पास स्थित भगवान बिरसा मुंडा समाधि स्थल के बाहर खाली स्थल को पार्किंग बना दिया गया है। इसके लिए रिजर्व प्राइस 5.15 लाख रुपए रखा गया है। वाहन पड़ाव बनने से इस रोड में जाम की स्थिति बनेगी।
सुजीत भगत, आर्किटेक्ट
शहर में सड़कों पर वाहनों की पार्किंग बनाना समस्या का समाधान नहीं है। इतने वर्षों में एक भी व्यवस्थित पार्किंग नहीं बनी है। मेन रोड, पुरुलिया रोड, सर्कुलर रोड, बरियातू रोड और रातू रोड में स्थाई पार्किंग की जरूरत है। प्रमुख सड़कों पर रोड वाइडनिंग की जमीन या धार्मिक स्थलों के पास खाली स्थल को हरियाली बढ़ाने में इस्तेमाल किया जाना चाहिए। क्योंकि, शहर से पेड़ गायब होते जा रहे हैं। स्थाई पार्किंग बनाने की जरूरत
कडरू स्थित हज हाउस के सामने खाली स्थल है। अगले माह से यहां वाहन लगाने के लिए पैसे देने होंगे। इस स्थल का रिजर्व प्राइस 5.94 लाख रुपए रखा गया है। लेकिन सड़क जाम की स्थिति बनेगी।
हज हाउस, कडरू
इन स्थानों पर भी बन रही नई पार्किंग



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top