भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

एक मंत्री ऐसा भी…सरकारी दफ्तर में गंदा था टॉयलेट, खुद सफाई करने...


होमताजा खबरदेश

एक मंत्री ऐसा भी…सरकारी दफ्तर में गंदा था टॉयलेट, खुद सफाई करने लगे मिनिस्टर

Last Updated:

Jupally Krishna Rao: सरकारी दफ्तरों में साफ-सफाई और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति जांचने के लिए तेलंगाना के मंत्री जुपल्ली कृष्णा राव ने अचानक एक राजस्व कार्यालय का निरीक्षण किया. बिना किसी पूर्व सूचना के पहुंचे मंत्री ने जब कार्यालय की व्यवस्था देखी तो उन्हें कई खामियां नजर आईं. सबसे ज्यादा नाराजगी उन्हें गंदे टॉयलेट देखकर हुई. इसके बाद मंत्री ने अधिकारियों को फटकार लगाने के बजाय खुद टॉयलेट की सफाई शुरू कर दी.

एक मंत्री ऐसा भी...सरकारी दफ्तर में गंदा था टॉयलेट, खुद सफाई करने लगे मिनिस्टरZoom

न भाषण, न सिर्फ आदेश… गंदा टॉयलेट देखा तो खुद सफाई में जुट गए तेलंगाना के मंत्री

Jupally Krishna Rao: घर हो या सरकारी दफ्तर.. साफ-सफाई की जिम्मेदारी सबकी होती है. ऑफिस की साफ-सफाई की जिम्मेदारी केवल सफाई कर्मचारियों की नहीं, बल्कि वहां काम करने वाले हर व्यक्ति की है. तेलंगाना के मंत्री जुपल्ली कृष्णा राव ने इसी सोच को जमीन पर उतारते हुए एक अच्छी मिसाल पेश की. जी हां, तेलंगाना के मंत्री जुपल्ली कृष्णा राव ने तहसीलदार के ऑफिस में गंदे टॉयलेट की सफाई की. दरअसल, वे शुक्रवार को नागरकुरनूल जिले के पेंटलावेल्ली मंडल सेंटर गए और तहसीलदार के ऑफिस आए. इसी क्रम में उन्होंने वहां वॉशरूम का निरीक्षण किया. चूंकि वह गंदा था, इसलिए मंत्री ने खुद पानी छिड़का और उसे साफ किया. कोई सरकारी ऑफिस ऐसा कैसे हो सकता है? उन्होंने अधिकारियों पर अपना गुस्सा जाहिर किया.

दरअसल, जुपल्ली कृष्णा राव तेलंगाना के निषेध और आबकारी, पर्यटन और संस्कृति मंत्री हैं. उन्होंने पेंटलावेली मंडल में एक राजस्व कार्यालय के अचानक निरीक्षण के दौरान वहां के गंदे शौचालय की खुद सफाई की. मंत्री ने बिना किसी पूर्व सूचना के राजस्व कार्यालय का दौरा किया और वहां की सुविधाओं और कामकाज के माहौल का जायजा लिया. खबरों के अनुसार, शौचालयों का सही रखरखाव न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई. टॉयलेट की गंदगी से नाराज होकर जुपल्ली कृष्णा राव ने खुद सफाई का जिम्मा उठाया और शौचालयों को साफ किया.

उन्होंने सरकारी कार्यालयों में साफ-सफाई और उचित रखरखाव की जरूरत पर जोर दिया. मंत्री ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया कि सार्वजनिक कार्यालय साफ-सुथरे और स्वच्छ रहें और कर्मचारियों व आने वाले लोगों के लिए बुनियादी सुविधाओं का सही रखरखाव किया जाए.

इस तरह से उन्होंने खुद टॉयलेट की सफाई कर यह संदेश दिया कि स्वच्छता को लेकर पहल करने में किसी पद या प्रोटोकॉल की जरूरत नहीं होती. उनका यह कदम सरकारी दफ्तरों में साफ-सफाई और जिम्मेदारी की संस्कृति को बढ़ावा देने वाला नजर आया. मंत्री जुपल्ली कृष्णा राव के इस कदम का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं.

About the Author

Shankar Pandit

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top