Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 23 August 2026: आज सावन पुत्रदा एकादशी व्रत, रविवार व्रत और सूर्य नारायण की पूजा का दिन है. आज के पंचांग अनुसार, आज सावन शुक्ल एकादशी तिथि, मूल नक्षत्र, वणिज करण, विष्कंभ योग, पश्चिम का दिशाशूल और धनु राशि में चंद्रमा है. रविवार का दिन भगवान सूर्यदेव को समर्पित माना जाता है और एकादशी तिथि होने की वजह से भगवान नारायण की भी पूजा अर्चना की जाएगी. रविवार के दिन सात्विक भोजन करने और जरूरतमंद व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार दान करने की परंपरा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नियमित रूप से सूर्यदेव की उपासना करने से जीवन में अनुशासन और आत्मबल बढ़ता है। आज सुबह 6:09 बजे सूर्योदय और शाम 6:49 बजे सूर्यास्त होगा. वहीं, दोपहर 3:41 बजे चंद्रोदय और रात 2:21 बजे चंद्रास्त होगा. इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:04 से 12:54 बजे तक रहेगा. यह दिन का सबसे शुभ समय माना जाता है. अमृत काल सुबह 10:38 से 12:25 बजे तक रहेगा.
रविवार व्रत और सावन पुत्रदा एकादशी पर व्रत रखकर विधि विधान के साथ सूर्यनारायण की पूजा-अर्चना करें. आज सुबह स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें और पूजा स्थल की सफाई करें। इसके बाद भगवान विष्णु की प्रतिमा या तस्वीर के सामने दीपक जलाकर व्रत का संकल्प लें। भगवान विष्णु को पीले फूल, फल, अक्षत और तुलसी दल अर्पित करें। माता लक्ष्मी की भी विधि-विधान से पूजा करें। इसके बाद भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें और एकादशी व्रत की कथा का श्रवण या पाठ करें। दिनभर सात्विक विचार रखें और संभव हो तो भजन-कीर्तन करते हुए भगवान का स्मरण करें। अगले दिन द्वादशी तिथि में शुभ समय देखकर व्रत का पारण करने की परंपरा है। मान्यता है कि पुत्रदा एकादशी के दिन संतान प्राप्ति और संतान की सुख-समृद्धि के लिए भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है. इससे दंपति को फल की प्राप्ति होती है. पंचांग से देखें आज के मुहूर्त, शुभ योग और अशुभ समय.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 23 अगस्त 2026
आज की तिथि- एकादशी – 04:18 ए एम, 24 अगस्त तक, द्वादशी तिथि
आज का नक्षत्र- मूल – 05:44 पी एम तक, पूर्वाषाढा नक्षत्र
आज का करण- वणिज – 03:10 पी एम तक, विष्टि – 04:18 ए एम, 24 अगस्त तक
आज का योग- विष्कम्भ – 06:14 ए एम तक, प्रीति योग
आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष
आज का दिन- रविवार
चंद्र राशि- धनु राशि
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:55 ए एम
सूर्यास्त- 06:53 पी एम
चन्द्रोदय- 03:55 पी एम
चन्द्रास्त- 01:57 ए एम, 24 अगस्त
आज के शुभ योग और मुहूर्त 23 अगस्त 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 04:27 ए एम से 05:11 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:58 ए एम से 12:50 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:34 पी एम से 03:26 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 06:53 पी एम से 07:15 पी एम
अमृत काल: 10:33 ए एम से 12:21 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:02 ए एम से 12:47 ए एम, 24 अगस्त
रवि योग: 05:55 ए एम से 05:44 पी एम
सर्वार्थ सिद्धि योग : 05:55 ए एम से 05:44 पी एम
शिववास: क्रीड़ा में – 04:18 ए एम, 24 अगस्त तक, कैलाश पर
आज के अशुभ मुहूर्त 23 अगस्त 2026
राहुकाल: 05:16 पी एम से 06:53 पी एम
यमगण्ड: 12:24 पी एम से 02:02 पी एम
गुलिक काल: 03:39 पी एम से 05:16 पी एम
दुर्मुहूर्त: 05:10 पी एम से 06:01 पी एम
विडाल योग: 05:55 ए एम से 05:44 पी एम
गण्ड मूल: 05:55 ए एम से 05:44 पी एम
वर्ज्य: 03:57 पी एम से 05:44 पी एम
भद्रा: 03:10 पी एम से 04:18 ए एम, 24 अगस्त
दिशाशूल: पश्चिम