![]()
निर्वाचन विभाग आगामी 24 अगस्त 2026 से झारखंड में एसआईआर के फेज टू पर काम शुरू करेगा। इसी को लेकर शुक्रवार को केरेडारी अंचल में सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ विपिन चन्द्र विश्वास के नेतृत्व में प्रखंड सभागार में सभी बीएलओ, कोडिनेटर, कोषांग प्रभारी व पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की गई। इसमें बताया गया कि जिनका नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नहीं है। उनके माता-पिता व दादा-दादी का नाम भी नहीं है। वर्तमान में उनका नाम बिना साक्ष्य के मतदाता सूची में जोड़ा गया है। इसलिए इनके नाम पर नोटिस जारी होगा। सभी मिलकर मतदाताओं से संपर्क करेंगे। उनसे निवास का प्रमाण, उम्र का प्रमाण व अपने पूर्वजों से पहचान का प्रमाण लिया जाएगा। ज्ञात हो कि इस कार्य के लिए तीन सहायक निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इनमें सीओ विपिन चन्द्र विश्वास, बीडीओ विवेक कुमार व रामगढ़ से आए पदाधिकारी शंकर प्रसाद शामिल हैं। साथ ही 57 कोषांग प्रभारी, 108 बीएलओ, 108 वॉलंटियर तथा 11 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। इस बैठक में पर्यवेक्षक शिवचरण साहू, राजेन्द्र प्रसाद साहू व अन्य कर्मी उपस्थित थे।
Source link