![]()
रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग के गोला डीवीसी गेट के समीप शुक्रवार को ऑटो व बाइक की सीधी टक्कर हो गई, जिससे हेमतपुर गांव निवासी युवक किसान करमाली पिता भजन करमाली गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि किसान गोला स्थित राशन दुकान में काम करने के बाद खाना खाने के लिए अपने घर हेमतपुर लौट रहा था। इसी दौरान बोकारो की ओर से तेज गति से आ रहे टेम्पो जेएच 09 एके 3668 ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसमें किसान गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घायल किसान को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल रामगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल टेम्पो को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Source link