भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

प्रशासन सख्त, आदित्यपुर -गम्हरिया के बार व रेस्टोरेंट में चला सघन जांच...




भास्कर न्यूज | सरायकेला चर्चित हिमांशु िसंह हत्याकांड के बाद जिला प्रशासन सार्वजनिक सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नीतिश कुमार सिंह के निर्देश पर शनिवार को आदित्यपुर एवं गम्हरिया क्षेत्र के विभिन्न बार और रेस्टोरेंट में सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई को कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने और बार संचालन में नियमों के कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। निरीक्षण अभियान का नेतृत्व उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज एवं उत्पाद विभाग की टीम ने किया। इस दौरान प्रतिष्ठानों में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, लाइसेंस, अभिलेखों, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक प्रावधानों की जांच की गई। अधिकारियों ने संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि 21 वर्ष से कम आयु के किसी भी व्यक्ति को बार परिसर में प्रवेश अथवा मदिरा परोसने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही डीजे, लाइव म्यूजिक अथवा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सक्षम प्राधिकारी से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य बताया गया। सभी प्रतिष्ठानों को सीओटीपीए अधिनियम के प्रावधानों का पालन करने, उच्च गुणवत्ता वाले आईपी आधारित सीसीटीवी कैमरे संचालित रखने तथा फुटेज को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए। प्रवेश करने वाले लोगों की पहचान सत्यापन एवं सुरक्षा जांच सुनिश्चित करने को भी कहा गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top