भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

संगठन विस्तार व जनसंपर्क अभियान पर बनी रणनीति



भास्कर न्यूज |खरौंधी भारतीय जनता पार्टी खरौंधी मंडल की बैठक रविवार को शक्ति केंद्र सीसरी स्थित सूर्य मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष उपेंद्र दास ने की। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा केंद्र एवं प्रदेश स्तर पर चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में प्रदेश में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। साथ ही श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती को मंडल एवं शक्ति केंद्र स्तर पर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाने पर सहमति बनी। कार्यकर्ताओं से कार्यक्रमों में अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कराने का आह्वान किया गया।बैठक में प्रत्येक शक्ति केंद्र पर नियमित रूप से संगठनात्मक बैठक आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया, ताकि बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को मजबूत किया जा सके। इसके अलावा प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” को प्रत्येक बूथ पर सामूहिक रूप से सुनने एवं आम लोगों को इससे जोड़ने का निर्णय लिया गया।मंडल अध्यक्ष उपेंद्र दास ने कहा कि संगठन की मजबूती बूथ स्तर के सक्रिय कार्यकर्ताओं से ही संभव है। बैठक में मंडल महामंत्री बैजू साह, उपाध्यक्ष बिनोद सिंह एवं विवेकानंद यादव, मंडल मंत्री रामनाथ बैठा, मनसा देवी, सुनील दुबे, युवा मोर्चा अध्यक्ष धनवंत प्रसाद गुप्ता, एससी मोर्चा अध्यक्ष धर्मेंद्र पासवान, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष संजय ठाकुर, संध्याकार विश्वकर्मा, सीताराम प्रजापति, आनंद चौधरी, उत्तम कुमार, ब्रह्मदत्त प्रसाद, रितेश लाल, कृष्णा सिंह, अमलेश सिंह, अभयलाल सिन्हा, प्रेमचंद मेहता, धर्मेंद्र यादव, संजीत चंद्रवंशी, सत्येंद्र प्रसाद यादव, शिवमंगल मौजूद थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top