भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

श्री जगन्नाथ धाम परिसर में हाई मास्ट लाइट व सामुदायिक भवन का...




हजारीबाग| विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप प्रसाद ने रविवार को सदर प्रखंड अंतर्गत सिलवार स्थित श्री जगन्नाथ धाम परिसर में विधायक निधि से हाई मास्ट लाइट व सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि धार्मिक व सामाजिक स्थलों का समुचित विकास क्षेत्र के सांस्कृतिक और सामाजिक जीवन को नई ऊर्जा प्रदान करता है। हाई मास्ट लाइट की स्थापना से श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को रात्रिकालीन आवागमन और विभिन्न धार्मिक व सामाजिक आयोजनों में बेहतर सुविधा मिलेगी, वहीं सामुदायिक भवन स्थानीय लोगों के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि दिनेश कुशवाहा, कालेश्वर रजक, रामावतार शर्मा, बिरजू कुमार, भाजपा के वरिष्ठ नेता अनेश्वर महतो, सांसद प्रतिनिधि व अमनारी मुखिया कृष्णा मेहता मंडल अध्यक्ष अजीत कुशवाहा, धर्म महतो, जगदीश महतो, राजू प्रसाद, अभय सिंह, दिनेश प्रसाद, विश्वर पंडित, महेश प्रसाद, प्रमेश्वर यादव, संजय मेहता, सुखदेव प्रजापति, बाबूलाल महतो, श्री बालेश्वर प्रसाद, ओम प्रकाश, देवकुमार,उमेश प्रसाद, नरेश यादव, भीम यादव, किशुन महतो, नुनुलाल भुइयाँ एवं देवनारायण प्रसाद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, स्थानीय ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कटकमदाग | प्रखंड के कटकमदाग पंचायत भवन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संघ के पदाधिकारियों ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को भारतीय संस्कृति, सनातन धर्म तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उद्देश्यों और कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। भारतीय संस्कृति व सनातन धर्म की रक्षा पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए आरएसएस के जिला संघचालक वासुदेव कुशवाहा, जिला कार्यवाह मुकेश मालाकार, हजारीबाग सांसद प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष इंद्रनारायण कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस अवसर पर संगठन विस्तार के तहत प्रत्येक गांव में शाखा लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को राष्ट्रसेवा, सामाजिक समरसता, भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ना है। बैठक में आगामी 29 जुलाई को आयोजित होने वाले गुरु पूर्णिमा उत्सव की तैयारियों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में प्रखंड सांसद प्रतिनिधि मिथिलेश यादव, भाजयुमो नेता विजय गिरी, विनोद ओझा, मुखिया प्रतिनिधि सुनील यादव, सुरेंद्र गुप्ता आदि थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top