भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

टाटरा हाटिंग में एसआईआर जागरूकता अभियान




नोवामुंडी| नोवामुंडी प्रखंड के शहरी इलाके से सटे टाटरा हाटिंग और आजाद बस्ती में रविवार को गहन पुनरीक्षण अभियान एसआईआर की जागरूकता को लेकर लोगों से मिलकर बातचीत की गई। नोवामुंडी बीडीओ ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। लोगों को एसआईआर फॉर्म भरने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में नोवामुंडी प्रखंड के एसआईआर कोषांग प्रभारी राकेश कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे। प्रखंड कल्याण पदाधिकारी दीपक कुमार भी शामिल हुए। अंजुमन मुस्लिम कमिटी के सचिव मो. यासीन पहुंचे। नोवामुंडी आजसू पार्टी के अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष रिजवान अंसारी शामिल रहे। मो. युसूफ, मो. अनवर, मो. तालिब, मो. अमन भी बैठक में मौजूद थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top