भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चैनपुर पुल से कैनाल में गिरा कोयला लदा हाईवा:सरायकेला सड़क हादसे में...




सरायकेला जिले के चांडिल-कांड्रा मुख्य मार्ग पर स्थित चैनपुर पुल पर मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। कोयला लदा एक हाईवा (संख्या JH-05CU-0759) अचानक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे कैनाल में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, वाहन तेज गति में था और पुल की संकरी बनावट के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा। इस दुर्घटना में हाईवा चालक घायल हो गया, जिसे तुरंत बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। ग्रामीणों ने चालक को बचाया घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए घायल चालक को वाहन से सुरक्षित बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यदि समय रहते स्थानीय लोग मदद के लिए नहीं पहुंचते, तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था। हादसे के बाद कुछ देर तक मार्ग पर आवाजाही भी प्रभावित रही। गार्डवाल नहीं होने से बढ़ रहा खतरा इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी साफ नजर आई। ग्रामीणों का आरोप है कि चैनपुर पुल पर लंबे समय से सुरक्षा गार्डवाल (रेलिंग) नहीं है, जिसके कारण इस तरह की दुर्घटनाएं लगातार हो रही हैं। पुल संकरा होने के बावजूद यहां भारी वाहनों का आवागमन अधिक रहता है, जिससे हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि यदि पुल के दोनों ओर मजबूत गार्डवाल होता, तो हाईवा कैनाल में गिरने से बच सकता था। सुरक्षा उपायों की मांग, बड़े हादसे की आशंका ग्रामीणों ने बताया कि इस पुल पर पहले भी कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं, लेकिन हर बार जांच और आश्वासन के अलावा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द से जल्द गार्डवाल निर्माण, सड़क चौड़ीकरण और चेतावनी संकेतक लगाने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते जरूरी सुरक्षा उपाय नहीं किए गए, तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इस घटना के बाद एक बार फिर पुल की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल उठने लगे हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top