भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पिकअप ने टेंपू में मारी टक्कर, एक की मौत:आक्रोशितों ने शव के...




पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार महिलाएं घायल हो गईं। यह घटना जपला-हैदरनगर मुख्य सड़क पर कुकही मोड़ (सिमरसोत गांव के समीप) के पास हुई। जानकारी के अनुसार, सरहुडीह गांव निवासी बिहारी पासवान (50) अपने परिवार के साथ टेम्पो से जा रहे थे। कुकही मोड़ के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सड़क किनारे खड़े उनके टेम्पो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टेम्पो पर सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने बिहारी पासवान को मृत घोषित कर दिया। हादसे में मृतक की पत्नी कलावती देवी सहित ननहकी देवी, प्रेमशिला (22) और अंजली कुमारी (6) घायल हुई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के शव के साथ कुकही मुख्य चौक पर जपला-हैदरनगर मुख्य सड़क जाम कर दी। ग्रामीण मृतक के आश्रितों के लिए उचित मुआवजे और दोषी चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सूचना मिलते ही हैदरनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त पिकअप व टेम्पो को जब्त कर लिया। सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी तंजीलुल मनान मनौवर और अंचल अधिकारी सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top