Last Updated:
Ranchi Deepti Success Story: रांची की दीप्ति ने डिप्रेशन से उबरकर प्राणिक हीलिंग वैलनेस सेंटर खोला है. वह हजारों लोगों को डिप्रेशन और अन्य बीमारियों से बाहर निकाल चुकी हैं. 8 साल लोगों को फ्री में सेवा देने के बाद अब वह फीस लेकर कमाई भी कर रही हैं.
रांची: झारखंड की राजधानी रांची के कांके की रहने वाली दीप्ति बताती हैं कि एक समय था, जब वह खुद थोड़ा डिप्रेशन और ओवरथिंकिंग से परेशान थी, दिमाग में कई सारी उलझने थी, समझ में नहीं आता था क्या करूं, जिंदगी का कोई उद्देश्य नजर नहीं आता था, लेकिन किसी ने बताया कि आप मेडिटेशन और हीलिंग के जरिए खुद को ठीक कर सकते हैं. इसके बाद उन्होंने तीन-चार साल यही किया और अब वह दूसरों को ठीक करने की सलाह देती हैं. आइये जानते हैं म के बारे में.
दीप्ति ने बताया कि उन्होंने अब तक हजारों लोगों को डिप्रेशन से बाहर निकाल चुकी हैं. आज वह अपना खुद का प्राणिक हीलिंग वैलनेस सेंटर चलाती है. दीप्ति बताती हैं कि उनके सेंटर में बुजुर्ग से लेकर बच्चे तक आते हैं. कोई ओवरथिंकिंग से परेशान है तो कोई डिप्रेशन से परेशान है. किसी को गंभीर बीमारी है हम लोग कई सारे बीमारी को ठीक कर चुके हैं. उनके हीलिंग करने के 15 मिनट के बाद बुखार तक उतर गए हैं.
जानें क्या होता है प्राणिक हीलिंग
दीप्ति बताती हैं कि दरअसल, हमें जब कोई बीमारी होती है या ओवरथिंकिंग होती है या कुछ भी होती है, तो सबसे पहले हमारे भीतर एक एनर्जी बॉडी होता है, पहले हमें वहां महसूस होने लगता है, मतलब नकारात्मक एनर्जी पहले हमें अटैक करती है हम बस उस नेगेटिव को हटाने का काम करते हैं. आपके बॉडी के चक्रास को बैलेंस करने के द्वारा.
हम कुछ स्टोन, मेडिटेशन और हाथ के कुछ मूवमेंट का इस्तेमाल करते हैं. आपको मेडिटेशन तो करना ही होगा. सुबह शाम थोड़ा वक्त इसमें हम अपने क्लाइंट्स को देने के लिए कहते हैं और उसका जबरदस्त रिजल्ट देखने को मिलता है. पिछले 8 साल से उन्होंने यह काम एकदम फ्री किया है. अब इसके ₹1000 पर सेशन है. जो कि 1 से 2 घंटे चलता है.
कोर्स के लिखे खर्च करने होंगे इतने रुपये
वहीं, कई लोग इसे सीखना भी चाहते हैं. ऐसे में 2 दिन के कोर्स के लिए वह ₹9000 चार्ज करती हैं. इसके लिए भी डिमांड इतनी होती है कि लोग एडवांस बुकिंग कराते हैं. आज आलम यह है कि जिंदगी में शांति है, सुकून है और सबसे बड़ी खुशी यह है कि वह दूसरों को भी ठीक कर रही हैं. समाज को कुछ दे पा रही हैं और एक हाउसवाइफ होने के नाते आज अपने पैरों पर खड़ी भी हैं.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें