भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:धनबाद में मुआवजे की...




धनबाद के बरोरा थाना क्षेत्र के मुराईडीह स्थित खोदो नदी पुल के पास मंगलवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने हरिणा नेहरू चौक मार्ग को जाम कर दिया। वे मृतक के परिवार के लिए मुआवजा, आश्रित को नियोजन और हादसे के लिए जिम्मेदार अज्ञात वाहन की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। मृतक की पहचान बाघमारा थाना क्षेत्र के पाण्डेडीह निवासी 32 वर्षीय अरविंद कुमार पाण्डेय के रूप में हुई है। अरविंद एक निजी कंपनी में ट्रांसपोर्टर के अधीन ड्राइवर के तौर पर कार्यरत थे। मंगलवार को ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौटते समय मुराईडीह के खोदो नदी पुल के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए हादसे की सूचना मिलते ही बरोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल अरविंद को डुमरा क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। आक्रोशित लोगों ने हरिणा नेहरू चौक मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। उनकी मुख्य मांगें मृतक के परिवार को उचित मुआवजा, आश्रित को सरकारी नौकरी और अज्ञात वाहन की शीघ्र पहचान कर उसके चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना थीं। पुलिस प्रशासन के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे सड़क जाम की जानकारी मिलने पर बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो, बाघमारा अंचलाधिकारी गिरजानंद किस्कू और पुलिस प्रशासन के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें शांत करने का प्रयास किया। इस दौरान विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि इस सड़क पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने बताया कि पहले भी यहां स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की गई थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। विधायक ने मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। फिलहाल, बाघमारा और बरोरा थाना की पुलिस मौके पर मौजूद है। पुलिस सड़क जाम समाप्त कराने के साथ-साथ अज्ञात वाहन की पहचान करने और पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top