भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ईडी की बड़ी कार्रवाई, 113 करोड़ की संपत्ति जब्त, अमेरिका का मकान...


होमताजा खबरदेश

ईडी की बड़ी कार्रवाई, 113 करोड़ की संपत्ति जब्त, अमेरिका का मकान भी अटैच

Last Updated:

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लील इलेक्ट्रिकल्स के प्रमोटर भरत राज पुंज की 112.90 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की. इसमें अमेरिका का मकान भी शामिल है.

ईडी की बड़ी कार्रवाई, 113 करोड़ की संपत्ति जब्त, अमेरिका का मकान भी अटैचZoom

लील इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के मुख्य प्रमोटर भरत राज पुंज पर हुई कार्रवाई.

नई दिल्ली. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े मामले में लील इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (पूर्व में लॉयड इलेक्ट्रिक एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड) के मुख्य प्रमोटर भरत राज पुंज और अन्य आरोपियों की करीब 112.90 करोड़ रुपये की संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच (जब्त) कर ली हैं. यह कार्रवाई ईडी के जयपुर जोनल कार्यालय ने की है.

ईडी के के अनुसार जब्त की गई संपत्तियों में दिल्ली, उत्तराखंड, गुजरात, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, गोवा, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में स्थित जमीन, औद्योगिक प्लॉट और मकान शामिल हैं. इसके अलावा अमेरिका के टेक्सास (ह्यूस्टन) में स्थित एक आवासीय मकान, बैंक खातों में जमा राशि, फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) और म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश भी अटैच किए गए हैं.

CBI की एफआईआर के बाद शुरू हुई जांच

ईडी ने बताया कि इस मामले की जांच सीबीआई की ओर से दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की गई थी. जांच में आरोप है कि कंपनी के प्रमोटरों और कुछ वरिष्ठ अधिकारियों ने फर्जी और हेरफेर किए गए वित्तीय दस्तावेजों का इस्तेमाल कर एसबीआई के नेतृत्व वाले बैंक कंसोर्टियम से धोखाधड़ी की. इससे बैंकों को करीब 376 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. इस मामले में सबसे अधिक नुकसान एसबीआई और आईडीबीआई बैंक को हुआ है.

हेरफेर कर लिया गया कर्ज

ईडी की जांच में सामने आया कि आरोपियों ने कंपनी की बैलेंस शीट में संपत्तियों, स्टॉक और बकाया राशि को वास्तविक से अधिक दिखाया. इसके आधार पर बैंकों से लगातार कर्ज लिया गया. बाद में यह रकम प्रमोटरों के नियंत्रण वाली कंपनियों और विदेश में मौजूद सहयोगी कंपनियों को निवेश और ऋण के नाम पर भेज दी गई.

अमेरिका का मकान भी जांच के दायरे में

जांच एजेंसी का कहना है कि विदेश भेजी गई रकम से अमेरिका के टेक्सास राज्य के ह्यूस्टन शहर में एक मकान खरीदा गया था. यह संपत्ति भरत राज पुंज और उनकी पत्‍नी पूजा पुंज के संयुक्त नाम पर है. ईडी ने इसे कथित अपराध की कमाई (प्रोसीड्स ऑफ क्राइम) मानते हुए अटैच कर लिया है.ईडी का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है. जांच के दौरान यदि और सबूत मिलते हैं तो आगे भी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है.

About the Author

Sharad Pandeyविशेष संवाददाता

करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्‍यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top