भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बाइक की टक्कर से गोटाशीला पहाड़ पूजा देखकर घर लौट रहे स्कूटी...


  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • A Couple And A Young Woman Riding A Scooter Were Injured When They Were Returning Home After Watching The Gotashila Pahar Puja After Being Hit By A Bike.

धालभूमगढ़20 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भास्कर न्यूज| धालभूमगढ़

मंगलवार को धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के देवशोल के पास एक स्कूटी को विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर के फलस्वरूप गोटाशिला पहाड़ पूजा देखकर घर लौट रहे स्कूटी सवार पति-पत्नी तथा एक युवती घायल हो गए। टक्कर के बाद बाइक सवार दो युवक भी सड़क पर गिर पड़े। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय सामाजिक संस्था ‘सेवा ही धर्म’ ग्रुप के सदस्य नौशाद अहमद, अख्तर अली आदि बिना समय गंवाए तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। मानवता का परिचय देते हुए उन्होंने अपनी निजी एंबुलेंस से तीनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धालभूमगढ़ इलाज के लिए पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए घायलों को एमजीएम रेफर कर दिया। दुर्घटना में घायल लोगों की पहचान बहरागोड़ा प्रखंड के कादोकाठा गांव निवासी लक्ष्मण सोरेन (40 वर्ष), छिता सोरेन (35 वर्ष) तथा मुसाबनी प्रखंड निवासी पूजा मुर्मू (27 वर्ष) के रूप में हुई।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top