भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बाजार हटाने का विरोध, निगम ऑफिस के बाहर बेचीं सब्जियां:दुकानदार बोले- अफसरों...




रांची नगर निगम द्वारा मोरहाबादी मैदान से आगे लगने वाले साप्ताहिक हाट को हटाने के खिलाफ सब्जी विक्रेता एकजुट हो गए हैं। सैकड़ों सब्जी विक्रेता अब निगम अफसरों के खिलाफ गोलबंद होकर प्रदर्शन करने पर उतर गए हैं। बुधवार को सैकड़ों दुकानदारों ने मोरहाबादी से दुकानों को हटाए जाने के विरोध में निगम कार्यालय के सामने सब्जियां बेची। सब्जी विक्रेताओं ने सांकेतिक रूप से निगम भवन के बाहर ही दुकानें लगाई और सब्जी बेची। निगम के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें हटाने का प्रयास किया, लेकिन सभी दुकानदार अपनी मांगों पर अड़ गए। उन्होंने कहा कि दुकान बंद होने से वे रोड पर आ गए हैं। जब दुकान ही नहीं लगाएंगे तो बाल-बच्चों आैर परिवार की परवरिश कैसे करेंगे। नगर निगम के अधिकारी पूरे शहर को बर्बाद करने में जुट गए हैं। सैकड़ों लोगों को बेरोजगार बनाने पर तूल गए हैं तो अब रोजाना यहीं आकर सब्जी बेचेंगे। हालांकि, दोपहर बाद सब्जी विक्रेता निगम भवन के सामने से हट गए। मोरहाबादी में लगने वाले साप्ताहिक हाट पर रोक लगाने से भड़के दुकानदारों ने अफसरों पर कई गंभीर आरोप लगाएं। दुकानदारों ने कहा कि राज्य के कई बड़े अधिकारी अपने परिवार के साथ सुबह-शाम सैर करने मोरहाबादी आते हैं। दुकानों से उन्हें दिक्कत होने लगी थी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top