भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सड़क के गड्ढे ने गिराया, हाइवा ने कुचला:चतरा में बाइक सवार का...




चतरा में बस स्टैंड के पास बाइक सवार शिवदयाल शर्मा सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण अनियंत्रित होकर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आ रहे राख (फ्लाई ऐश) से लदे एक हाइवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि उनका बायां हाथ पूरी तरह कुचल गया। शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग की हालत लंबे समय से जर्जर है। यहां आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं। हादसे के बाद मची अफरा-तफरी घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग तुरंत घायल की मदद के लिए दौड़े। गंभीर रूप से घायल चतरा शहर के दिभा मोहल्ला के निवासी शिवदयाल शर्मा को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अगर सड़क पर गड्ढे नहीं होते, तो यह हादसा टल सकता था। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है। सड़कों की हालत पर उठे सवाल सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। त्वरित कार्रवाई करते हुए हादसे में शामिल हाइवा को जब्त कर लिया। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। चालक के खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top