भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

70 वर्षीय महिला से झाड़-फूंक के बहाने लाखों की ठगी:धनबाद में दो...




धनबाद के सदर थाना क्षेत्र स्थित बिसनपुर नाला के पास झाड़-फूंक के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। दो ठगों ने 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बातों में फंसाकर लाखों रुपए के सोने के गहने लेकर फरार हो गए। बिसनपुर नाला निवासी त्रिलोकी यादव की पत्नी राजकुमारी देवी अपने घर के बाहर थीं। तभी काले कपड़े और हरे गमछे पहने दो व्यक्ति उनके पास आए। उन्होंने खुद को तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक से समस्याओं का समाधान करने वाला बताया और महिला से बातचीत शुरू की। ठगों ने दावा किया कि घर पर दोष है, जिसे विशेष पूजा से दूर किया जा सकता है। सभी सोने के गहने एक गमछे में रखने को कहा ठगों ने महिला को विश्वास में लिया और पूजा के लिए शरीर पर पहने सभी सोने के गहने एक गमछे में रखने को कहा। महिला ने उनके कहने पर कान के झुमके, गले का सोने का लॉकेट और हाथ के कंगन गमछे में रख दिए। इसके बाद ठगों ने महिला से 51 कदम पीछे चलने और मुड़कर न देखने को कहा। जैसे ही महिला पीछे चलने लगी, दोनों ठग गहनों से भरा गमछा लेकर मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद जब महिला वापस लौटी तो ठग गायब थे। तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना धनबाद थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही धनबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। धनबाद थाना प्रभारी मनोज पांडे ने बताया कि परिवार की शिकायत मिली है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ठगों की पहचान की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top