Last Updated:
चीन के ICBM मिसाइल दागने पर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी से चिंता जताई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ कहा कहा कि इंडो-पैसिफिक में शांति, सुरक्षा कायम रखा जाएगा. भारत-ऑस्ट्रेलिया चीन के खिलाफ सहयोग बढ़ाएंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के पीएम अल्बनीज.
चीन ने जैसे ही अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का ट्रिगर दबाया, समंदर पार ऑस्ट्रेलिया में खलबली मच गई. ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के दौरान इस मुद्दे को उठाया. विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया कि ऑस्टेलियाई पीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने ICBM का मसला उठाया और चिंता जाहिर की. पीएम मोदी ने कहा कि इंडो पैसेफिक में हम शांति, सुरक्षा और स्थायित्व देखना चाहते हैं. हम सहयोग बढ़ाएंगे ताकि सुरक्षा सुनिश्चित रहे. प्रधानमंत्री मोदी का यह बयान चीन के लिए एक खुली चेतावनी है कि अगर उसने समंदर की लहरों के साथ खेलने की जुर्रत की, तो उसके जंगी मंसूबों को उसी समंदर में हमेशा के लिए दफन कर दिया जाएगा.
About the Author
<strong>Gyanendra Kumar Mishra</strong> is a senior journalist with nearly <strong>20 years of experience</strong> in the media industry. He is currently associated with <strong>News18 Hindi </strong>(hindi.new…और पढ़ें