भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

करणी सेना नेता हत्याकांड:मुख्य आरोपी विश्वनाथ ने वेश बदलकर कोर्ट में किया...




करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी और दो लाख रुपए के इनामी विश्वनाथ मंडल ने बुधवार दोपहर करीब तीन बजे वेश बदलकर सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस कोर्ट पहुंची और उसे 96 घंटे की पुलिस रिमांड पर लेने के लिए आवेदन दिया, पर अदालत ने अर्जी खारिज कर दी। उधर, राजस्थान से गिरफ्तार कर जमशेदपुर लाए गए डीडी बार के संचालक और भाजपा नेता नीरज सिंह को पुलिस ने मीडिया के सामने पेश किया। उनके साथ ओडिशा के मयूरभंज निवासी सुदर्शन मंडल उर्फ लालटू और राजेश मंडल को भी गिरफ्तार किया गया। बाद में अदालत ने तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। बुधवार को एसएसपी एहतेशाम वकारिब ने बताया कि अब तक 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जांच में नीरज सिंह की भूमिका सामने आने के बाद पुलिस ने अदालत से गिरफ्तारी वारंट लिया। इसके बाद राजस्थान के सीकर जिले में खाटूश्याम मंदिर के पास से उसे गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर जमशेदपुर लाया गया। जांच में ओडिशा के मयूरभंज जिले के बहलदा थाना क्षेत्र के सिजुकोला निवासी सुदर्शन मंडल और दालसोरा निवासी राजेश मंडल की संलिप्तता भी सामने आई। दोनों को रायरंगपुर से गिरफ्तार किया गया। उनके पास से तीन मोबाइल बरामद हुए हैं। दोनों घटना की रात मौजूद थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top