भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

खत्म हुआ दशकों का इंतजार, चास में पहली बार दौड़ेगी पैसेंजर ट्रेन,...


Last Updated:

Chaas Gets New Passenger Train: बोकारो-चंदनक्यारी के लोगों का इंतजार अब खत्म हुआ. भोजूडीह-बोकारो स्टील सिटी के बीच नई पैसेंजर ट्रेन (58035/58036) को मंजूरी मिल गई है. चास रेलवे स्टेशन पर अब हफ्ते में पांच बार नियमित ट्रेन चलेगी. ऐसा पहली बार हो रहा है.

ख़बरें फटाफट

बोकारो. बोकारो और चंदनक्यारी के लोगों का वर्षों पुराना इंतजार अब खत्म होने जा रहा है, क्योंकि दक्षिण पूर्व रेलवे ने भोजूडीह–बोकारो स्टील सिटी के बीच नई पैसेंजर ट्रेन (58035/58036) के संचालन को मंजूरी दे दी है. इस फैसले के बाद खासकर चास और आसपास के ग्रामीण इलाकों में खुशी का माहौल है. पहली बार चास रेलवे स्टेशन पर नियमित पैसेंजर ट्रेन का परिचालन शुरू होने जा रहा है, जिससे हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा.

सप्ताह में पांच दिन चलेगी ट्रेन
यह नई पैसेंजर ट्रेन सप्ताह में पांच दिन संचालित होगी. रविवार और गुरुवार को इसका परिचालन नहीं होगा. इस ट्रेन का व्यावसायिक ठहराव शेवबाबूडीह, तलगड़िया, बांधडीह, चास और इस्पात नगर स्टेशनों पर होगा, जिससे इन क्षेत्रों के लोगों को शिक्षा, रोजगार, इलाज और अन्य जरूरी कार्यों के लिए आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी. ऐसे में चास स्टेशन के नजदीक स्थित कालापत्थर गांव के लोगों ने इस फैसले का स्वागत किया है और अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं.

दशकों से था इंतजार
ग्रामीण नागेंद्र रजवार ने बताया कि चास के लोगों के लिए यह बेहद खुशी की बात है, क्योंकि कई दशकों बाद यहां पैसेंजर ट्रेन चलने जा रही है. पहले ट्रेन पकड़ने के लिए काफी दूर जाना पड़ता था और रात के समय यात्रियों को अधिक परेशानी होती थी. अब स्थानीय लोगों को इससे बड़ी राहत मिलेगी.

ग्रामीण शमसुद्दीन अंसारी ने कहा कि स्टेशन दूर होने के कारण यात्रा के दौरान काफी दिक्कतें आती थीं. नई पैसेंजर ट्रेन शुरू होने से अब सड़क मार्ग पर निर्भरता कम होगी और लोग आसानी से रेल यात्रा कर सकेंगे.

आसनतोल तक चलनी चाहिए
ग्रामीण जावेद अंसारी का कहना है कि सरकार को इस पैसेंजर ट्रेन का विस्तार आसनसोल तक करना चाहिए. उनके अनुसार तलगड़िया और आसपास के स्टेशन की दूरी कम होने के कारण लोग वहां अन्य साधनों से भी पहुंच जाते हैं, लेकिन अगर आसनसोल तक सीधी पैसेंजर ट्रेन चले, तो क्षेत्र के युवाओं को रोजगार और शिक्षा के बेहतर अवसर मिल सकेंगे.

युवा लक्ष्मण ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं और दूसरे कामों के लिए उन्हें अक्सर बोकारो स्टेशन जाना पड़ता था. दूरी अधिक होने के कारण कई बार समय पर ट्रेन भी छूट जाती थी. ऐसे में उन्होंने उम्मीद जताई कि नई पैसेंजर ट्रेन शुरू होने से अब बोकारो स्टील सिटी स्टेशन तक पहुंचना आसान हो जाएगा.

वहीं, सुभाष रजवार ने कहा कि अब तक यात्रा करना ग्रामीणों के लिए संघर्ष से कम नहीं था. उनका मानना है कि स्थानीय स्टेशन से पैसेंजर ट्रेन चलने के बाद लोगों का समय बचेगा और सफर पहले की तुलना में काफी सुविधाजनक हो जाएगा.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top