भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

हरियाली के बीच छिपा है औषधीय खजाना, पुनर्नवा के फायदे जानकर हो...


Last Updated:

गोंडा के आयुर्वेदाचार्य डॉ. अभिषेक कुमार मिश्र के अनुसार पुनर्नवा एक महत्वपूर्ण औषधीय पौधा है, जिसका उपयोग आयुर्वेद में सूजन, किडनी, पाचन और लिवर से जुड़ी समस्याओं में किया जाता है. हालांकि इसका सेवन हमेशा योग्य आयुर्वेद विशेषज्ञ की सलाह और सही मात्रा में ही करना चाहिए.

गोंडा: आयुर्वेद में कई ऐसे पौधों का वर्णन मिलता है, जो औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं. इन्हीं में से एक है पुनर्नवा. यह पौधा खेतों, बगीचों और खाली पड़ी जमीन पर आसानी से उग जाता है. आयुर्वेद में इसका उपयोग लंबे समय से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं में किया जाता रहा है.

पुनर्नवा के औषधीय गुण

लोकल 18 से बातचीत में आयुर्वेदाचार्य डॉ. अभिषेक कुमार मिश्र ने बताया कि पुनर्नवा की जड़, पत्तियां और पूरा पौधा औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. इसमें कई ऐसे प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं.

डॉ अभिषेक कुमार मिश्र ने बताया कि पुनर्नवा का उपयोग शरीर की सूजन कम करने में लाभकारी माना जाता है. इसके अलावा यह पेशाब से जुड़ी समस्याओं में भी उपयोगी माना जाता है.

किडनी के लिए है फायदेमंद

डॉ. अभिषेक कुमार मिश्र के अनुसार यह किडनी के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में सहायक हो सकता है और शरीर में जमा अतिरिक्त पानी को बाहर निकालने में मदद करता है. यही कारण है कि कई आयुर्वेदिक दवाओं में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है.

डॉ. अभिषेक कुमार मिश्र मिश्र ने बताया कि पुनर्नवा पाचन तंत्र को मजबूत बनाने और लिवर के स्वास्थ्य के लिए भी उपयोगी माना जाता है आयुर्वेद में इसका उपयोग काढ़े, चूर्ण और अन्य औषधीय रूपों में किया जाता है. हालांकि, इसका सेवन हमेशा किसी योग्य आयुर्वेद विशेषज्ञ की सलाह पर ही करना चाहिए.

डॉ. अभिषेक कुमार मिश्र ने बताया कि हर व्यक्ति की शारीरिक स्थिति अलग होती है. इसलिए किसी भी औषधीय पौधे का उपयोग बिना सही जानकारी और सही मात्रा के नहीं करना चाहिए. गलत तरीके से सेवन करने पर लाभ की जगह नुकसान भी हो सकता है.

खुद से औषधीय पौधों का सेवन शुरू न करें

डॉ. अभिषेक कुमार मिश्र ने लोगों से अपील की कि इंटरनेट या किसी की सलाह पर खुद से औषधीय पौधों का सेवन शुरू न करें. यदि किसी बीमारी का इलाज कराना है या आयुर्वेदिक दवा लेनी है, तो पहले किसी योग्य आयुर्वेद चिकित्सक से सलाह जरूर लें. सही सलाह और उचित मात्रा में पुनर्नवा का उपयोग करने पर ही इसके बेहतर लाभ मिल सकते हैं. साथ ही संतुलित भोजन, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर भी शरीर को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है .

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top