भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रामगढ़ घाटी में ट्रक 30 फीट नीचे गड्ढे में गिरा:ब्रेक फेल होने...




रामगढ़ थाना क्षेत्र के चुटुपालू घाटी में शुक्रवार को एक ट्रक 30 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा। हादसा ट्रक के ब्रेक फेल होने से हुआ। इस घटना में ट्रक का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक पर लकड़ी लदा था वो रांची से हजारीबाग की ओर जा रहा था। चुटुपालू घाटी में अचानक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगभग तीस फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा। देखिए हादसे से जुड़ी तस्वीरें… पुलिस और स्थानीय लोगों ने चालक को ट्रक से बाहर निकाला इधर, दुर्घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद घायल चालक को ट्रक से बाहर निकाला। हालांकि, अभी तक चालक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस वाहन के कागजात के आधार पर उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है। ट्रक में भारी मात्रा में लकड़ी लदी हुई थी पुलिस फिलहाल दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को गड्ढे से निकालने का प्रयास कर रही है। ट्रक में भारी मात्रा में लकड़ी लदी हुई थी, जिसे क्रेन की मदद से एक तरफ हटवाया गया। ताकि ट्रक को उठाया जा सके। ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। बताते चलें कि यह क्षेत्र पहले से ही प्रशासन द्वारा ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित है, जहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। प्रशासन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लगातार इस क्षेत्र का जायजा ले रहा है और सड़क का निरीक्षण कर रहा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top