भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

CRPF की वर्दी पहनकर आधी रात घर में घुसे, घंटों तक मचाई...


Last Updated:

Saraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले से एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई. यहां अपराधियों ने पुलिस और सीआरपीएफ जवान की वर्दी पहनकर एक घर में धावा बोल दिया. खुद को सुरक्षाबलों का जवान बताकर उन्होंने पहले परिवार के लोगों को भरोसे में लिया. फिर हथियार के बल पर पूरे घर को अपने कब्जे में ले लिया. बदमाशों ने कई घंटे तक परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर रखा.

CRPF की वर्दी पहनकर आधी रात घर में घुसे, घंटों तक मचाई लूट, 3 लोग किडनैपZoom

सरायकेला में बंधक बनाकर लूट.

सरायकेलाः झारखंड के जमशेदपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया. जहां पुलिस और सीआरपीएफ की वर्दी पहनकर बदमाश आधी रात एक घर में जा घुसे. खुद को अधिकारी बताया और जांच के नाम पर घर में घुस गए. उसके बाद परिवार के लोगों को बंधक बना लिया. हथियारों का डर दिखाया और कीमती सामान जैसे जेवरात, नगदी और अन्य सामान लूट लिया. बदमाश यहीं नहीं थमे. उन्होंने परिवार के तीन लोगों का अपहरण कर लिया.

जानकारी के मुताबिक वारदात आदित्यपुर और गम्हरिया थाना क्षेत्र से जुड़ी है. देर रात पुलिस और सीआरपीएफ की वर्दी पहने कई लोग एक घर में पहुंचे. घरवालों ने उन्हें सुरक्षाबलों का जवान समझकर दरवाजा खोल दिया. इसके बाद बदमाशों ने अपनी असलियत दिखाते हुए परिवार के लोगों को बंधक बना लिया. अपराधियों ने घर में रखे मोबाइल फोन, नगदी और अन्य कीमती सामान लूट लिया. इस दौरान किसी को भी बाहर निकलने या शोर मचाने का मौका नहीं दिया गया.

तीन लोगों का अपहरण
लूटपाट के बाद बदमाश घर से तीन लोगों को जबरन अपने साथ ले गए. बदमाशों के जाने के बाद किसी तरह परिवार के अन्य सदस्यों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही आदित्यपुर और गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि अपराधी किस रास्ते से आए और अपहृत लोगों को किस दिशा में लेकर गए. इलाके की घेराबंदी कर कई स्थानों पर छापेमारी भी की जा रही है.

पुलिस जांच में जुटी
फिलहाल पुलिस ने अपहरण, लूट और आपराधिक साजिश समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.

About the Author

Mahesh Amrawanshi

Journalist with a sharp focus on Bihar and Jharkhand, covering politics, crime, and trending stories with a strong ground-level perspective. Passionate about listening to stories, understanding them deeply, and…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top