भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

लातेहार में महिला ने बुजुर्ग की हत्या की:तंत्र-मंत्र के संदेह में कुल्हाड़ी...




लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के गुरतुर गांव में शुक्रवार सुबह एक महिला ने ओझा-गुनी के संदेह में 65 वर्षीय बुजुर्ग की टांगी से वार कर हत्या कर दी। घटना सुबह करीब 9 बजे हुई। मृतक की पहचान केशव राम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गांव की 25 वर्षीय सुनीता कुमारी ने एक अर्धनिर्मित आवास के पास केशव राम पर कुल्हाड़ी से हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। गिरफ्तारी के बाद सुनीता कुमारी ने बताया कि उसके पिता प्रसाद भुइयां की मौत तंत्र-मंत्र के कारण हुई थी। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसे भी खत्म करने की कोशिश की जा रही थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। पिता को बचाने के बजाय तमाशबीन बने रहे लोग: पुत्र सुनीता कुमारी गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी कार्तिक मुंडा की पत्नी है। वह पिछले तीन महीने से अपने मायके गुरतुर गांव में रह रही थी। घटना के दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई थी। मृतक केशव राम के पुत्र संजय राम ने आरोप लगाया है कि लोग उनके पिता को बचाने के बजाय तमाशबीन बने रहे। सूचना मिलते ही बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी महिला सुनीता कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला ओझा-गुनी के संदेह में हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और हत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top