भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

अयोध्या राम मंदिर चंदा घोटाले के विरोध में अनोखा प्रदर्शन:राम, सीता और...




अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे और दानराशि में कथित अनियमितताओं की न्यायिक जांच की मांग को लेकर झारखंड युवा मोर्चा के नेतृत्व में शहर में विरोध मार्च निकाला गया। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने डीसी ऑफिस पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। रैली की सबसे बड़ी विशेषता रामायण पर आधारित जीवंत झांकी रही, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। हनुमान का वेश धारण किए कलाकार आकर्षण का केंद्र दिव्य रथ पर भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के स्वरूप में कलाकार सवार थे, जबकि आगे हनुमान का वेश धारण किए कलाकार तथा सुग्रीव और अंगद की वानर सेना के रूप में शामिल कार्यकर्ता पूरे जुलूस में आकर्षण का केंद्र बने रहे। चंदा चोरों गद्दी छोड़ो के नारे लगाए कई कार्यकर्ता सड़कों पर बैठकर प्रतीकात्मक विरोध भी जताते दिखे। प्रदर्शनकारी “आस्था के धन पर डकैती बंद करो”, “चंदा चोरों गद्दी छोड़ो” और “अयोध्या तो झांकी है, मथुरा-काशी बाकी है” जैसे नारे लिखे पोस्टर लेकर चल रहे थे। पूर्व सांसद सुमन महतो और बबन राय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि यदि चढ़ावे की धनराशि में कथित अनियमितताओं के आरोप सही हैं, तो यह करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा गंभीर विषय है। पूरे मामले के जांच आयोग में ईडी को भी शामिल करने की मांग प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि पूरे मामले की जांच सर्वोच्च न्यायालय के किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में गठित उच्चस्तरीय न्यायिक आयोग से कराई जाए। साथ ही जांच आयोग में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को भी शामिल किया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में कमलजीत गिल, मो. उस्मान खान, सविता दास, गंगा देवी, बलही महाली, सविता सिंह, सुनीता नाग, राहुल नाग, संतोष लकड़ा, संजीव द्विवेदी और हरभजन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top