भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

टाटानगर से रथ यात्रा में पुरी जाना होगा आसान:चलेगी स्पेशल ट्रेन, चक्रधरपुर...




भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए चक्रधरपुर रेल मंडल ने पुरी के लिए तीन रथ यात्रा स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। रेल मंडल ने टाटानगर, बादामपहाड़ और राउरकेला से विशेष ट्रेन चलाने का प्रस्ताव बनाकर रेलवे बोर्ड और दक्षिण-पूर्व रेलवे मुख्यालय को भेज दिया है। बोर्ड से मंजूरी मिलते ही ट्रेनों की तिथि, समय और ठहराव की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। इससे कोल्हान और आसपास के क्षेत्रों के हजारों श्रद्धालुओं को रथ यात्रा के दौरान पुरी पहुंचने में बड़ी राहत मिलेगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पहले ही देशभर के विभिन्न शहरों से 300 रथ यात्रा स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा कर चुके हैं। उसी के तहत चक्रधरपुर रेल मंडल ने भी स्थानीय जरूरत को देखते हुए प्रस्ताव तैयार किया है। तीन स्टेशनों से मिलेगी सुविधा प्रस्ताव के अनुसार टाटानगर, बादामपहाड़ और राउरकेला से पुरी के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इससे झारखंड और ओडिशा के सीमावर्ती क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को भी सीधा लाभ मिलेगा। रेलवे का मानना है कि विशेष ट्रेनों के संचालन से रेगुलर ट्रेनों पर दबाव कम होगा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु आसानी से रथ यात्रा में शामिल हो सकेंगे। रेगुलर ट्रेनों में सीटें फुल, वेटिंग लंबी फिलहाल टाटानगर से पुरी के लिए नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस और नई दिल्ली-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस का परिचालन हो रहा है। 14 और 15 जुलाई के लिए इन ट्रेनों की सभी श्रेणियों में टिकट ‘रिग्रेट’ की स्थिति में पहुंच चुके हैं। टाटानगर-ब्रह्मपुर वंदे भारत में अभी सीटें उपलब्ध हैं, लेकिन यह ट्रेन पुरी तक नहीं जाती। ब्रह्मपुर से पुरी की दूरी करीब 51 किलोमीटर है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों की जरूरत महसूस की गई। रथ यात्रा को लेकर चक्रधरपुर रेल मंडल से विशेष ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड और जोनल कार्यालय को भेजा गया है। अनुमति मिलते ही ट्रेन की तिथि और समय की जानकारी जारी दी जाएगी। – आदित्य कुमार चौधरी, सीनियर डीसीएम



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top