भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बुढ़मू सीओ सच्चिदानंद वर्मा व हलका कर्मचारी राजेश सोनी को एसीबी ने...




बुढ़मू अंचल के ओझा साड़म गांव की एक जमीन के मामले में हुई कार्रवाई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जमीन के एक मामले में बुढ़मू अंचल के सीओ (अंचल अधिकारी) सच्चिदानंद वर्मा और हलका कर्मचारी राजेश सोनी को हिरासत में लिया है। गुरुवार की अहले सुबह एसीबी की टीम ने सीओ सच्चिदानंद कुमार वर्मा को उनके मोरहाबादी स्थित आवास से हिरासत में लिया, जिनसे देर शाम तक पूछताछ जारी थी। इससे पहले, बुधवार देर शाम एसीबी ने राजेश सोनी को रातू रोड से हिरासत में लिया था। हालांकि, एसीबी की ओर से अभी तक इन दोनों को हिरासत में लिए जाने या पूछताछ किए जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सच्चिदानंद वर्मा सीओ कार्यालय बुढ़मू में पिछले ढाई साल से कार्यरत हैं। गुरुवार को बुढ़मू अंचल कार्यालय में सभी कर्मचारी पहुंचे थे, सिर्फ राजेश सोनी और सच्चिदानंद वर्मा उपस्थित नहीं थे। लेकिन किसी भी कर्मचारी ने इस संबंध में कुछ भी नहीं बोला। कर्मचारी से पूछताछ के बाद घेरे में आए सीओ
एसीबी सूत्रों के अनुसार, बुढ़मू अंचल के ओझा साड़म गांव की एक जमीन के मामले में राजेश सोनी ने जमीन मालिक से रुपए की मांग की थी। इसकी शिकायत जमीन मालिक ने एसीबी से की। बुधवार की शाम ऑफिस बंद होने के बाद हलका कर्मचारी ने जमीन मालिक को मिलने के लिए रातू रोड बुलाया था। रातू रोड में मुलाकात के दौरान ही घात लगाए बैठी एसीबी की टीम ने राजेश सोनी को धर दबोचा। इसके बाद बुधवार देर रात तक एसीबी कार्यालय में उससे कड़ी पूछताछ की गई। राजेश सोनी से मिली जानकारी के आधार पर ही एसीबी ने गुरुवार सुबह सीओ सच्चिदानंद वर्मा के घर दबिश दी और उन्हें भी पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top