भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड में आज से 3 दिनों तक भारी बारिश, रांची-बोकारो समेत कई...


Last Updated:

झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण आज से तीन दिनों तक भारी बारिश होगी. मौसम विभाग ने रांची और बोकारो समेत कई जिलों में अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. नदियों का जलस्तर बढ़ने की भी आशंका है.

ख़बरें फटाफट

झारखंड में आज से 3 दिनों तक भारी बारिश, रांची-बोकारो समेत कई जिलों में अलर्टZoom

झारखंड वेदर अपडेट(AI से तैयार फोटो)

रांची: झारखंड में मौसम का मिजाज तेजी से बदल गया है. बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से आज शनिवार से राज्य में भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार बारिश का यह सिलसिला आगामी 13 जुलाई तक लगातार जारी रह सकता है. मौसम विभाग ने रांची, दुमका, देवघर, बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह, रामगढ़, गुमला, पलामू और पश्चिमी सिंहभूम समेत कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका है. लगातार होने वाली इस बारिश के कारण राज्य की प्रमुख नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है.

रांची में सुहाना हुआ मौसम, लेकिन बारिश की कमी बरकरार

  • राजधानी रांची में बीते शुक्रवार को रुक-रुक कर हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहाना हो गया. हालांकि, इस हल्की बारिश के बावजूद रांची में अभी भी मानसून के कोटे की सामान्य से 15 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है. पिछले दो दिनों में कम बारिश होने के कारण यह गणित पूरी तरह बिगड़ गया. बीते 8 जुलाई को जिले में बारिश की कमी सिर्फ 5 प्रतिशत थी. वहीं 10 जुलाई को यह कमी बढ़कर सीधे 15 प्रतिशत पर पहुंच गई. रांची में अब तक सामान्य रूप से 296.1 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन इसके मुकाबले केवल 252.4 मिलीमीटर बारिश ही रिकॉर्ड की गई है.

अगले हफ्ते पूरा होगा कोटा, 14-15 जुलाई को भारी वज्रपात की चेतावनी

  • मौसम वैज्ञानिकों ने उम्मीद जताई है कि अगले सप्ताह के दौरान राज्य में बारिश की यह कमी पूरी हो जाएगी. विभाग के मुताबिक 11 से 13 जुलाई तक आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की बारिश होती रहेगी. इसके बाद 14 और 15 जुलाई को राज्य के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश और ठनका (वज्रपात) गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके आगे 15 और 16 जुलाई को भी दिन में एक से दो बार हल्की बारिश होने की चेतावनी दी गई है. अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन इसके बाद पारे में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी. आज शनिवार को रांची का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

जानिए अगले कुछ दिनों में कैसा रहेगा आपके जिले का हाल

  • मौसम विभाग ने तारीखों के हिसाब से अलग-अलग जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. 13 और 14 जुलाई को गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, धनबाद, सरायकेला-खरसावां, जमशेदपुर और चाईबासा में भारी बारिश का अलर्ट है. वहीं, 14 और 15 जुलाई को राजधानी रांची समेत 15 जिलों में मानसून का सबसे ज्यादा असर दिखेगा. इन जिलों में गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, हजारीबाग, कोडरमा, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, रामगढ़, बोकारो और धनबाद शामिल हैं. जहां भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है. विभाग ने लोगों से खराब मौसम में सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है.

About the Author

Prashun Singh

मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top