Last Updated:
15 Type Of Vegetables In 1 Acre: रांची के सूरज ने 1 एकड़ में 15 तरह की सब्जियां लगायी हैं. उनका कहना है कि वे इनसे केवल मानसून के दो-ढ़ाई महीने में ही एक लाख रुपये तक की आमदनी कर लेते हैं. इसके लिए खेत वे गर्मियों से ही तैयार करने लगते हैं. जानते हैं वे किस तकनीक के साथ खेती करते हैं.
रांची. झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले सूरज अपनी 1 एकड़ जमीन में 15 तरह की सब्जियों की खेती करते हैं. हर सब्जी को बराबर दूरी पर लगाया है. यहां तरोई से लेकर खीरा तक हर तरह की सब्जी मिल जाएगी. उन्होंने बताया कि बाजार में जब तक वैरायटी नहीं रहेगी, तब तक मजा नहीं आएगा. इसके लिए वे अच्छी खाद का इस्तेमाल करते हैं.
सूरज बताते हैं कि बरसात की फसल की तैयारी हम लोग गर्मी से ही शुरू कर देते हैं. गर्मी में गोबर की खाद को पूरी तरह सुखा लेना चाहिए. सूखी गोबर की खाद बहुत फायदेमंद होती है. इसमें पोषक तत्व काफी अधिक होते हैं. अगर आप गीली गोबर की खाद देंगे, तो उसमें कीड़े पनपने की संभावना काफी अधिक रहती है.
मिट्टी की उर्वरा शक्ति है सबसे जरूरी
सूरज बताते हैं कि बरसात आने से 1 महीने पहले ही हम लोग मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए गोमूत्र, जामुन का सिरका और सड़ी हुई गोबर की खाद, इन तीनों को मिलाकर मिट्टी तैयार करते हैं. दो-तीन बार जुताई करते हैं और उसमें थोड़ी धूप लगने देते हैं. तब जाकर पूरा खेत तैयार होता है. फसल के लिए उर्वरा शक्ति जितनी अच्छी होगी, फसल उतनी शानदार होगी.
1 एकड़ को बांटा 15 भाग में
इसके बाद 1 एकड़ खेत को 15 भाग में बांट दिया और हर भाग में अलग-अलग सब्जी लगाई. जैसे एक भाग में टमाटर, धनिया पत्ता और पुदीना, दूसरे में नेनुआ, तीसरे में खीरा, चौथे में झिंगी. इसी तरह बरबटी, करेला, भिंडी और मिर्च भी लगा दी. अब बाजार में आपके पास हर सब्जी की वैरायटी होगी. सिर्फ एक-दो सब्जियों पर हम निर्भर नहीं रह सकते.
हर 15 दिन में नीम का पानी भी
वे आगे बताते हैं कि हर 15 दिन में हम नीम का पानी जड़ों में देते हैं. नीम के तेल को स्प्रे बोतल में लेकर जहां आपको लगता है कि वहां कीड़ों का प्रकोप ज्यादा हो सकता है, वहां खासतौर पर स्प्रे कर दीजिए. इससे अधिक हम लोगों ने और कुछ नहीं किया. मानसून के दो-ढाई महीने में ही आराम से 1 लाख रुपये से ऊपर की आमदनी हो जाती है.
About the Author
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें