भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन




गुमला |गुमला शहर में बीएसएनएल, जियो, एयरटेल सहित अन्य टेलीकॉम कंपनियों के नेटवर्क में पिछले एक सप्ताह से लगातार आ रही तकनीकी समस्याओं के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कॉल के दौरान आवाज का बार-बार कटना, बातचीत बीच में बंद हो जाना और नेटवर्क का अचानक गायब हो जाना आम समस्या बन गई है। इसका असर आम लोगों के साथ-साथ व्यापारिक और कार्यालयी कार्यों पर भी पड़ रहा है। स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि समस्या लगातार बनी हुई है। गुमला |आस्था और भक्ति से सराबोर मुरकुंडा से गए 67 सदस्यीय तीर्थयात्रियों के जत्थे ने आज अमरनाथ की पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दिव्य हिमलिंग के साक्षात दर्शन किए। दुर्गम रास्तों और कठिन चढ़ाई को पार कर पवित्र गुफा पहुंचे श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। जत्थे के सदस्य ओमप्रकाश साहू ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि बाबा बर्फानी के दर्शन पाकर सभी श्रद्धालु भावविभोर हो गए। इस विशेष तीर्थ यात्रा में मनोज साहू, नितेश साहू और उत्तम साहू सहित कुल 67 श्रद्धालु शामिल हैं। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के तीर्थ यात्रा पर जाने से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। यात्रियों का कहना है कि यह यात्रा उनके जीवन की अविस्मरणीय और आध्यात्मिक उपलब्धि है। सभी भक्त सुरक्षित और उत्साह के साथ अपनी यात्रा के अगले चरणों को पूरा करने के लिए अग्रसर हैं। गुमला|​जन विकास ट्रस्ट, गुमला द्वारा संचालित निराला आई हॉस्पिटल, कुमारटोली (लोहरदगा रोड) में आगामी 12 जुलाई, दिन रविवार को एक विशाल निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया है। नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और जरूरतमंदों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में चेन्नई के प्रसिद्ध ”शंकर नेत्रालय” के विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे। ​शिविर में शंकर नेत्रालय के प्रख्यात नेत्र सर्जन एवं रेटिना विशेषज्ञ डॉ. समीर कुमार और सुप्रसिद्ध नेत्र सर्जन डॉ. नीलू कुमारी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। इस दौरान मरीजों का निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन सह लेंस प्रत्यारोपण किया जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top