भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पति से विवाद के बाद बेटी को भी जहर खिलाने का किया...



भास्कर न्यूज|गुमला घाघरा थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के बाद एक गर्भवती महिला द्वारा आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। घटना में महिला ने िथमेट कीटनाशक का सेवन कर अपनी जीवनलीला समाप्त करने की कोशिश की। इतना ही नहीं, उसने अपनी आठ वर्षीया बेटी को भी कीटनाशक खिलाने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों की तत्परता से बच्ची को समय रहते बचा लिया गया। वहीं, कीटनाशक खाने से महिला की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गर्भवती महिला को सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया। वहां, महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है और चिकित्सकों की गहन निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, घाघरा थाना क्षेत्र की 29 वर्षीया गर्भवती महिला का शुक्रवार को किसी बात को लेकर अपने पति से विवाद हो गया। विवाद के बाद महिला ने आवेश में आकर घर में रखा िथमेट कीटनाशक खा लिया। इसके बाद उसने अपनी आठ वर्षीया बेटी को भी कीटनाशक खिलाने का प्रयास किया। महिला की इस हरकत को देखकर परिजनों ने तत्काल हस्तक्षेप किया और बच्ची को किसी तरह बचा लिया। इधर, कीटनाशक सेवन के कुछ ही देर बाद महिला की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। उसे उल्टी, बेचैनी और घबराहट होने पर परिजन तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया। सदर अस्पताल गुमला पहुंचने पर चिकित्सक डॉ. पी.एन. मिंज ने महिला का उपचार शुरू किया। जांच के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार महिला की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top