भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

11वीं-12वीं में ऐसे करें गणित की तैयारी, IIT पहुंचने में मिलेगी मदद,...


रांची. रांची के मैथ्स टीचर दिलीप रंजन को मैथ्स गुरु कहा जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि वह मैथ्स के टीचर हैं और अब तक कई बच्चों को आईआईटी में सफलता दिला चुके हैं. उनके कई छात्र आज सफल इंजीनियर हैं. उन्होंने बताया कि प्लस टू में जाने वाले बच्चों के लिए मैथ्स की क्या स्ट्रेटजी होनी चाहिए और कैसा टाइम टेबल होना चाहिए, जिससे वे सीधे जेईई क्रैक कर सकें.

इस तरीके से करें अपने 2 साल का इस्तेमाल

• दिलीप रंजन बताते हैं, सबसे पहले आपको एनसीईआरटी पर फोकस करना चाहिए. 10 किताबें पढ़ने से अच्छा है कि आप सबसे पहले एनसीईआरटी को 10 बार अच्छी तरह बना लें. जब तक इसका कॉन्सेप्ट पूरा न हो जाए, तब तक आगे न बढ़ें.

• एनसीईआरटी पढ़ने के बाद जो एनसीईआरटी एग्जांपलर आता है, उसे 10-15 बार सॉल्व करें. अगर आप ऐसा कर लेते हैं, तो सबसे पहले सीबीएसई के एग्जाम में अच्छा प्रदर्शन करेंगे.

• हर दिन आपको कम से कम दो से तीन घंटे मैथ को देना होगा. अगर वाकई आपको जेईई एडवांस्ड क्रैक करना है, तो इतना समय देना ही होगा. इससे कोई समझौता नहीं. इसलिए इन 2 सालों के लिए बाहरी दुनिया को छोड़कर सिर्फ पढ़ाई पर ही फोकस करें.

• दूसरा काम आपको यह करना है कि आप जिस कोचिंग में पढ़ते हैं, वहां का स्टडी मटेरियल या बुक्स भी सॉल्व करें. बाजार की बहुत अधिक किताबें सॉल्व करने से बचना चाहिए. इससे सिर्फ कंफ्यूजन पैदा होता है.

• अगर ट्यूशन या स्कूल में कोई चैप्टर पढ़ाया गया हो और आप उसके सारे सवाल एनसीईआरटी से सॉल्व कर पा रहे हैं, तो अच्छी बात है. अगर नहीं कर पा रहे हैं, तो जब तक आपका कॉन्सेप्ट क्लियर न हो जाए, तब तक दूसरे टॉपिक पर न जाएं.

• सबसे जरूरी है मॉक टेस्ट देना. जब आपकी तैयारी पूरी हो जाए, तो मॉक टेस्ट दीजिए और देखिए कि कमी कहां है. फिर उस कमी को दूर कीजिए. ऐसा बार-बार करते रहिए, जब तक आपकी तैयारी पूरी तरह मजबूत न हो जाए. इसके बाद ही आगे बढ़ें.

• और सबसे आखिरी बात, किसी भी चीज को कल पर बिल्कुल भी मत छोड़िए. आपको लगेगा कि यह डाउट है, बाद में कर लेंगे, लेकिन ऐसा कभी नहीं होता. आज और अभी उसे क्लियर करना है. अगर आप हर दिन और हर पल इसी तरह कंसिस्टेंसी बनाए रखते हैं, तो निश्चित तौर पर जेईई एडवांस्ड क्रैक कर सकते हैं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top