Last Updated:
जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में निःशुल्क कोचिंग का नया बैच 15 जुलाई 2026 से शुरु हो रहा है. कोचिंग केन्द्रों पर IAS/PCS, JEE, NEET एवं SSC, बैंक, रेलवे, पुलिस, NDA, CDS, TGT/PGT, UPSSSC सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी अनुभवी शिक्षकों द्वारा कराई जाएगी. ऐसे में जो भी युवा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं. वह सभी युवा रजिस्ट्रेशन कराकर निःशुल्क माध्यम से इस योजना का लाभ ले सकते हैं.
मेरठ: जो भी युवा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं. लेकिन आर्थिक अभाव के कारण वह सभी तैयारी नहीं कर पा रहे हैं. ऐसे सभी युवाओं के लिए अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित अभ्युदय कोचिंग के तहत ऐसे सभी युवाओं को निःशुल्क माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी. जिसको लेकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई.
लोकल 18 की टीम से खास बातचीत करते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में निःशुल्क कोचिंग का नया बैच 15 जुलाई 2026 से शुरु हो रहा है. कोचिंग केन्द्रों पर IAS/PCS, JEE, NEET एवं SSC, बैंक, रेलवे, पुलिस, NDA, CDS, TGT/PGT, UPSSSC सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी अनुभवी शिक्षकों द्वारा कराई जाएगी. ऐसे में जो भी युवा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं. वह सभी युवा रजिस्ट्रेशन कराकर निःशुल्क माध्यम से इस योजना का लाभ ले सकते हैं.
यहां होगा कक्षाओं का संचालन
उन्होंने बताया कि जो भी युवा यहां विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना आना चाहते हैं. उनके लिए अलग-अलग केंद्र निर्धारित किए गए हैं.इसमें सिविल सेवा परीक्षा (IAS/PCS) की कक्षाएं सर छोटूराम इंजीनियरिंग मेरठ में तथा JEE/NEET एवं अन्य एक दिवसीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कक्षाएं मेरठ कॉलेज में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक संचालित की जाएगी. उन्होंने बताया किइच्छुक अभ्यर्थी कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, विकास भवन में अथवा मो. न. 6395164428, 9808713111, 7454878003 एवं 8534040725 पर संपर्क कर अपना निःशुल्क पंजीकरण कर निःशुल्क कोचिंग की तैयारी कर सकते है.
हर साल रहता है बेहतर रिजल्ट
बताते चलें कि अभ्युदय योजना उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना है. इसके लिए हर साल विभिन्न एक्सपर्ट का चयन भी विभिन्न प्रक्रियाओं के बाद किया जाता है. जिससे कि युवाओं को अच्छे से तैयारी कराई जा सके. गत वर्ष जिन युवाओं ने अध्ययन किया है. उन्में काफी ऐसे युवा है. जिनका सिलेक्शन विभिन्न सरकारी नौकरी के लिए भी हुआ है. चयन होने के चलते युवाओं ने फ्री कोंचिग का लाभ लेना पसंद भी कर रहे हैं.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें