भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

डॉ. सिद्धार्थ ने जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा मांगी:रिनपास : ओपीडी...




कांके | रांची स्थित रिनपास के ओपीडी परिसर में शुक्रवार को दो वरीय मनोचिकित्सकों के बीच मारपीट और गाली-गलौज की घटना से अफरा-तफरी मच गई। घटना अपराह्न करीब एक बजे हुई, जब ओपीडी में मरीजों और उनके परिजनों की मौजूदगी के बीच दोनों चिकित्सक आपस में भिड़ गए। हंगामा करीब आधे घंटे तक चलता रहा। आरोप है कि डॉ. जेके. सोलंकी ने डॉ. सिद्धार्थ सिन्हा के साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। विवाद बढ़ने पर सीनियर फिजिशियन डॉ. रविंद्र उरांव और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अभिषेक कुमार ने बीच-बचाव का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे सुरक्षा कर्मी भी तत्काल स्थिति को नियंत्रित नहीं कर सके। निदेशक के पास रखा पक्ष डॉ. जेके. सोलंकी ने प्रभारी निदेशक से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा, जबकि डॉ. सिद्धार्थ सिन्हा ने ई-मेल के माध्यम से घटना की लिखित शिकायत भेजते हुए अपनी सुरक्षा के लिए ओपीडी अवधि में दो सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने अपनी जान को खतरा होने की भी बात कही। घटना की पृष्ठभूमि में दो जुलाई को डॉक्टर्स डे के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम का वीडियो विवाद बताया जा रहा है। डॉ. सोलंकी कथित तौर पर वीडियो लीक करने का आरोप डॉ. सिद्धार्थ पर लगा रहे हैं। हालांकि, इस संबंध में डॉ. सोलंकी का पक्ष जानने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top