भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड के 24 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, रांची, धनबाद… 14 डिस्टिक में...


रांची: झारखंड और बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय बना हुआ है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार झारखंड के के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे और कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम, जबकि कुछ जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है. वहीं, कई जिलों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. मौसम विभाग ने आज 24 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा आज रांची, खूंटी, गुमला समेत 14 जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश की संभावना है.

ृझारखंड के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

आज रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा), सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका और हजारीबाग में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. वहीं, कुछ जिलों में तेज हवा और बिजली चमकने की भी आशंका है. इसलिए लोगों को खुले मैदान और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है.

झारखंड में आईएमडी का ऑरेंज अलर्ट

झारखंड में सबसे ज्यादा यहां एक्टिव रहेगा मानसून?

आज मानसून का सबसे अधिक असर दक्षिणी, मध्य और पूर्वी झारखंड में देखने को मिलेगा. रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और बोकारो में अच्छी बारिश के आसार हैं. इन जिलों में दिनभर रुक-रुक कर वर्षा हो सकती है और मौसम पूरी तरह बदला हुआ रहेगा.

झारखंड में आज यहां रहेगा सबसे अधिक तापमान 

झारखंड में बारिश के बावजूद पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार जिलों में उमस बनी रह सकती है. इन जिलों में अधिकतम तापमान लगभग 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे यहां अन्य जिलों की तुलना में गर्मी अधिक महसूस हो सकती है. हालांकि लोगों को बारिश से सावधान रहने की आवश्यकता है.

झारखंड में यहां का मौसम रहेगा सबसे सुहावना

बता दें कि लगातार बादल और बारिश के कारण रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और लोहरदगा का मौसम सबसे सुहावना रहने की संभावना है. आज इन जिलों में अधिकतम तापमान लगभग 27 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

कल झारखंड के किन जिलों में हुई बारिश

झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान रांची, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम), सरायकेला-खरसावां, गुमला और आसपास के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई. यहां लगातार बारिश से कई इलाकों में तापमान में गिरावट आई और उमस से राहत मिली.

आज झारखंड में यहां का बिगड़ सकता है मौसम

आज मौसम सबसे ज्यादा दक्षिणी और पूर्वी झारखंड में खराब रहने की संभावना है. वहीं, रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो और धनबाद में तेज बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है. इन जिलों में स्थानीय स्तर पर जलभराव और यातायात प्रभावित होने की भी आशंका है.

आज लोगों के लिए ये है मौसम विभाग की सलाह

रांची मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि गरज-चमक के दौरान खुले मैदान, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें. किसान मौसम को देखते हुए खेतों में काम की योजना बनाएं और यात्रा पर निकलने वाले लोग मौसम का ताजा अपडेट जरूर देखें. नहीं तो कोई भी खतरा हो सकता है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top